लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने जीएसटी की कमी के लिए राज्यों को ऋण के रूप में 40,000 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी राजस्व में कमी की भरपाई के लिए 40,000 करोड़ रुपये जारी किए।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये ऋण के रूप में जारी किए गए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘वित्त मंत्रालय ने जीएसटी मुआवजे में कमी को पूरा करने के लिए ऋण सुविधा के तहत राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों को आज 40,000 करोड़ रुपये जारी किए।’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इससे पहले 15 जुलाई 2021 को राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों को 75,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। मौजूदा राशि के साथ चालू वित्त वर्ष में जीएसटी मुआवजे के बदले ऋण के रूप में जारी की गई कुल राशि 1.15 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है।’’

बयान में कहा गया कि अब तक कुल अनुमानित कमी के 72 प्रतिशत से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है और शेष राशि यथासमय जारी कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा