लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने सरकारी, निजी गोदामों में भंडारण की पूरी जानकारी को लेकर ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून केंद्र ने सरकारी और निजी गोदामों भंडारण का ब्योरा एकत्रित करने को लेकर ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पहल से भंडारण सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पल-पल की जानकारी मिल सकेगी।

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इससे देश में किसी भी गोदाम में अनाज भंडार के बारे में भी वास्तविक समय पर जानकारी मिलेगी।

अधिकारी के अनुसार गोदामों के बारे में आंकड़ा सग्रह में विलम्ब और निजी गोदामों का विवरण तथा भंडारण क्षमता एकत्र करने के लिये किसी मंच के नहीं होने को देखते हुए पोर्टल तैयार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘ऑनलाइन पोर्टल तैयार करना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के उद्देश्य को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।’’

उसने कहा कि निजी गोदामों में भंडारण के बारे में ब्योरा और आंकड़ा नहीं होने से सरकार के लिये देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सही तरीके से निर्णय लेने में समस्या पैदा होती है।

अधिकारी ने कहा कि निजी गोदाम का कोई भी मालिक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकता है और गोदाम तथा भंडारण के बारे में जानकारी दर्ज कर सकता है।

उसने कहा कि वेबसाइट में भंडारण क्षमता और भंडार की अखिल भारतीय स्थिति के बारे में हर पल नजर रखने को लेकर डैशबोर्ड यानी एक जगह पूरी जानकारी की सुविधा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव