लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की बोली के बारे में बात नहीं कर सकता: स्पाइसजेट सीएमडी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:12 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

बोस्टन (अमेरिका), सात अक्टूबर स्पाइसजेट के सीईओ और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने कहा है कि एक 'स्वस्थ' एयर इंडिया पूरे देश के लिए अच्छी है और सरकार द्वारा इसके निजीकरण के बाद इसका ब्रांड धीरे-धीरे अपना पुराना गौरव वापस पा लेगा।

पीटीआई-भाषा द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में एयर इंडिया के लिए बोली लगायी है, सिंह ने कहा, "चूंकि आप जानते हैं कि हमारा सरकार के साथ गोपनीयता संबंधी समझौता है। इसलिए, मैं एयर इंडिया की बोली के बारे में बात नहीं कर सकता।"

सूत्रों के अनुसार, कर्ज में डूबी एयर इंडिया के लिए सिंह और टाटा समूह द्वारा लगायी गयीं वित्तीय बोलियां पिछले महीने खोली गयी थीं और 'विनिवेश संबंधी सचिवों के मुख्य समूह' ने 29 सितंबर को उनका मूल्याकंन किया था। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा इस समूह के प्रमुख हैं।

गत एक अक्टूबर को, निजीकरण के लिए जिम्मेदार सरकारी विभाग - निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव, तुहिन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा था कि केंद्र ने अभी तक एयर इंडिया के लिए वित्तीय बोलियों को मंजूरी नहीं दी है और जब भी ऐसा होगा, मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

जब सिंह से पूछा गया कि उनके हिसाब से एक निजी कंपनी द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद भारतीय विमानन बाजार की स्थिति क्या होगी, उन्होंने जवाब दिया, "यह कल्पना पर आधारित है लेकिन निश्चित रूप से एक स्वस्थ एयर इंडिया पूरे देश के लिए अच्छी है और हम मानते हैं कि एयर इंडिया अधिग्रहण या निजीकरण के साथ एक स्वस्थ एयरलाइन होगी और धीरे-धीरे एयर इंडिया का गौरवशाली ब्रांड वापस लौट आएगा।"

उन्होंने गत सोमवार को कहा, "भारत के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास एक अग्रणी विमानन सेवा है जिसे दुनिया भर में जाना जाता है।"

वह वैश्विक एयरलाइंस निकाय, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की 77वीं वार्षिक आम बैठक से इतर बोल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा