लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल ने उपग्रह आधारित आईओटी उपकरण सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने उपग्रह आधारित इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरण सेवा की बृहस्पतिवार को शुरुआत की। कंपनी की इस सेवा का उपयोग देश की समुद्री सीमा के भीतर कहीं भी उन स्थानों पर किया जा सकता है जहां मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं है।

कंपनी ने एक बयान में कहा यह दुनिया का पहला उपग्रह आधारित आईओटी नेटवर्क है। इस सेवा को अमेरिका की स्काइलो के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। स्काइलो ने भारत में उपयोग के लिए इन उपकरणों को तैयार किया है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने कहा कि स्काइलो के उपकरणों को सिर्फ यह सरकारी कंपनी ही उपलब्ध कराएगी। इसकी प्रत्येक इकाई की कीमत 10,000 रुपये है। इस चौकोर आकार के उपकरण को ग्राहक देशभर में कहीं भी ले जा सकते हैं और अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके दोतरफा संवाद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्काइलो 2021 में कोविड-19 के टीके के प्रभावी वितरण के लिए लॉजिस्टिक क्षेत्र को अहम आंकड़े उपलब्ध कराने में भी मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत