लाइव न्यूज़ :

ब्रोकरेज कंपनियों ने एल्गो ट्रेडिंग पर सेबी के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर ब्रोकरेज कंपनियों ने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) से जारी सभी ऑर्डर को एल्गो ट्रेडिंग मानने संबंधी बाजार नियामक सेबी के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे भारत में ऐसे कारोबार की वृद्धि प्रभावित हो सकती है।

एल्गो ट्रेडिंग को एल्गोरिद्म पर आधारित स्वचालित खरीद-बिक्री की प्रणाली माना जाता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में जारी एक परामर्श पत्र में खुदरा निवेशकों द्वारा की जाने वाली एल्गो ट्रेडिंग के नियमन का एक प्रारूप बनाने की बात कही है।

ब्रोकरेज फर्म ट्रेडस्मार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विकास सिंघानिया ने कहा कि एल्गो ट्रेडिंग पर नजर रखना आज की जरूरत है, लेकिन इस कोशिश में सेबी एल्गो ट्रेडिंग की वृद्धि में अवरोध पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर सेबी के परामर्श पत्र में जारी सुझाव लागू कर दिए जाते हैं, तो ब्रोकरों के लिए एपीआई मुहैया करा पाना मुश्किल हो जाएगा।’’

हालांकि, इक्विटीमास्टर फर्म के शोध सह-प्रमुख राहुल शाह कहते हैं कि इस निगरानी से कोई एल्गो ट्रेडिंग में छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा और छोटे निवेशक के पास भी शेयरों की खरीद-बिक्री के समान अवसर होंगे।

फायर्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ तेजस खोडे के मुताबिक, एल्गो ट्रेडिंग शेयर कारोबार में हुआ एक स्वाभाविक विकास है। ऐसे में अगर इस कारोबार में लगे लोगों की क्षमता बाधित होती है, तो उसका उलटा असर होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेबी इस मामले में रचनात्मक फैसला लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत