लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स देशों ने कोविड-19 के बाद के दौर में समावेशी आर्थिक विकास, वृद्धि की बात की

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर ब्रिक्स देशों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते उत्पन्न चुनौतियों की जटिलता और अंतर्संबंध को मंगलवार को स्वीकार किया। उन्होंने आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने को लेकर बहुपक्षीय समन्वय और एकीकृत अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई करने की बात की।

ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) ने यह भी कहा कि कोविड-19 के बाद के दौर में मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी आर्थिक विकास के साथ-साथ वृद्धि की ओर ले जाने के लिये अपने प्रयासों को मजबूत करेगा।

पांच देशों के इस समूह के नेताओं ने रूस की मेजबानी में 12वीं शिखर सम्मेलन बैठक के बाद 2025 तक के लिये मॉस्को घोषणा, आतंकवाद रोधी रणनीति और ब्रिक्स आर्थिक साझेदारी रणनीति को भी आपनाया।

ब्रिक्स देशों के नेता ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा’ ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये लगायी गयी व्यापारिक पाबंदियां व रुकावटें केवल लाक्षित व अस्थायी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव