लाइव न्यूज़ :

ब्लैकस्टोन ने एम्बेसी इंडस्ट्रियल पार्क्स का वारबर्ग पिंकस-एम्बेसी गुप से अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन ने सोमवार को वारबर्ग पिंकस और रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी समूह के संयुक्त उद्यम एम्बेसी इंडस्ट्रियल पार्क के अधिग्रहण की घोषणा की।

एम्बेसी समूह और ब्लैकस्टोन कंपनी ने सौदे की कीमत नहीं बतायी है।

वर्ष 2015 में एम्बेसी समूह ने औद्योगिक पार्कों के विकास के कारोबार के लिए निजी स्तर पर शेयर पूंजी लगाने का कारोबार करने वाली वैश्विक कंपनी वारबर्ग पिंकस के साथ यह संयुक्त उद्यम बनाया था। एम्बेसी औद्योगिक पार्क में वारबर्ग पिंकस की 70 फीसदी और एम्बेसी समूह की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सूत्रों ने पिछले महीने ही संकेत दिए थे कि एम्बेसी समूह अपने भंडारण-गृह और औद्योगिक पार्क बेचने के लिए ब्लैकस्टोन कंपनी के साथ बात चीत में काफी आगे बढ़ चुका है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध ब्लैकस्टोन ने एक बयान में कहा कि उसने, एम्बसी समूह से औद्योगिक पार्क का अधिग्रहण कर लिया है।

एम्बसी औद्योगिक पार्क के पास शहरों के समीप 1.60 करोड़ वर्ग फुट की आधुनिक ग्रेड ए लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग संपत्तियां हैं।

ब्लैकस्टोन के रियल एस्टेट इंडिया एक्यूजिशंस के प्रमुख आशीष मेहता ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि ई-कॉमर्स की तरफ झुकाव शहर के केंद्रों के पास लॉजिस्टिक्स की मांग को बढ़ाएगा।’’ ब्लैकस्टोन देश के सबसे बड़े वैश्विक निवेशकों में से एक है और रियल एस्टेट निवेश में एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?