लाइव न्यूज़ :

एनपीसीआईएल की 10,800 करोड़ रुपये की निविदा के लिये भेल ने लगायी सबसे कम की बोली

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने बुधवार को कहा कि वह न्यूक्लीयर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एनपीसीआईएल) की पैकेज परियोजना में 700-700 मेगावाट की छह परमाणु विद्युत इकाइयों के लिये उपकरण की आपूर्ति को लेकर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है।

कंपनी ने कहा, ‘खुली प्रतिस्पर्धी बाबेली प्रक्रिया में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) एनसीआईएल की 6 गुना 700 मेगावाट टर्बाइन आईलैंड पैकेज परियोजनाओं के लिये निविदा में सबसे कम बोली (10,800 करोड़ रुपये) लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है।’’

इस निविदा के साथ भेल परमाणु स्टीम टर्बाइन की एकमात्र भारतीय आपूर्तिकर्ता के रूप में बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति को बरकरार रखा है।

देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में दबाव वाले भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) काफी महत्वपूर्ण है। परिचालन में एनपीसीआईएल की कुल 18 पीएचडब्ल्यूआर में से 12 के लिये भेल ने स्टीम टर्बाइन जनरेटर सेट की आपूर्ति की है। शेष के लिये आपूर्ति कनाडा और यूक्रेन से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत