लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल के अजय पुरी वर्ष 2021-22 के लिए फिर बने सीओएआई के चेयरमैन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सीओएआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय पुरी को वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग संघ का फिर से चेयरमैन चुन लिया गया है।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख पदों पर निर्वाचितों की घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मित्तल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) अजय पुरी एक बार फिर अध्यक्ष का पद संभालेंगे, जबकि रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मित्तल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष होंगे।’’

सीओएआई - के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियां शामिल हैं। सीओएआई ने कहा कि पिछला साल भारतीय दूरसंचार उद्योग के लिए सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहा है।

संगठन ‘‘दूरसंचार उद्योग के भविष्य और आगे के अवसरों को लेकर काफी आशान्वित है, क्योंकि 5-जी और संबद्ध प्रौद्योगिकियां वाणिज्यिक स्तर पर शुरुआत होने के करीब पहुंच रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत