लाइव न्यूज़ :

बाटा इंडिया का पहली तिमाही में घाटा कम होकर 69 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त जूते-चप्पल बनाने वाली कंपनी, बाटा इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा घटकर 69.47 करोड़ रुपये रहा।

बाटा इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 100.88 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन से होने वाली आय लगभग दोगुनी होकर 267.04 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 135.07 करोड़ रुपये थी।

सूचना में कहा गया है, “कोविड-19 की दूसरी लहर और उसके बाद लगाये गये लॉकडाऊन के कारण खुदरा दुकानों में बिक्री काफी हद तक कम रही। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री मजबूत बनी रही और प्रतिबंधों के बावजूद इसमें तेजी देखी गयी।”

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, बाटा इंडिया के सीईओ गुंजन शाह ने कहा कि पहली तिमाही में बाटा सहित देश भर के व्यवसायों के लिए कुछ चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा,‘‘हमारी खुदरा दुकानें बड़े पैमाने पर बंद थी, हम अपनी वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केट प्लेस, बाटा चैटशॉप और बाटा स्टोर ऑन व्हील्स जैसे वैकल्पिक चैनलों के माध्यम से अपने ग्राहकों की सेवा दे रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि इन माध्यमों से होने वाली बिक्री से कंपनी को महामारी की दूसरी लहर से कारोबार पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत