लाइव न्यूज़ :

बजाज हिन्दुस्तान शुगर का पहली तिमाही घाटा कम होकर 49.72 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त देश की सबसे बड़ी चीनी विनिर्माता बजाज हिंदुस्तान शुगर ने शुक्रवार को कहा कि वित्तवर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 49.72 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को यह जानकारी देते हुये कहा कि कंपनी को पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 52.88 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 1,357.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,337.40 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च भी पिछले साल इसी अवधि के 1,390.28 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,407.26 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि उसे नुकसान, मुख्य रूप से कच्चे माल यानी गन्ने की ऊंची कीमत और अन्य लागतों के अलावा अधिक उत्पादन और चीनी की कम कीमत मिलने से हुआ है।

कंपनी ने कहा, ‘‘समूह पर किसानों के गन्ने का बकाया है जिसका भुगतान किया जाना है।’’ कंपनी ने कहा कि यह अन्य मानकों में परिचालन दक्षता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

बजाज हिंदुस्तान की 14 चीनी मिलें हैं जिनकी गन्ना पेराई क्षमता 1.36 लाख टन प्रतिदिन और अल्कोहल डिस्टलरी क्षमता 800 किलोलीटर प्रतिदिन की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव