लाइव न्यूज़ :

Adani Group: अडाणी एंटरप्राइजेज, ट्रांसमिशन और ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर बेचकर लगभग 29000 करोड़ रुपये जुटाएगा समूह, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 20:55 IST

Adani Group:कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल एक-दो सप्ताह में एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गयी है। कुल 3.5 अरब डॉलर जुटा सकता है। इससे समूह अपने पूंजीगत खर्चे को पूरा कर सकेगा।

Adani Group: उद्योगपति गौतम अडाणी का समूह अपनी तीन कंपनियों के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचकर तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह को भारी नुकसान हुआ है।

उसके बाद समूह विभिन्न उपायों के जरिये अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है। सूत्रों ने बताया कि जहां समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं, वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल एक-दो सप्ताह में एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।

उन्होंने बताया कि निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गयी है। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल इसे मंजूरी देने के लिए जून के पहले या दूसरे सप्ताह में बैठक कर सकता है। समूह कुल 3.5 अरब डॉलर जुटा सकता है। इससे समूह अपने पूंजीगत खर्चे को पूरा कर सकेगा।

पूंजी जुटाने की प्रक्रिया संग्रह चालू वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पूरी हो सकती है। पूंजी पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी कर जुटायी जाएगी। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार यूरोप और पश्चिम एशिया के निवेशकों ने इसमें अच्छी रूचि दिखायी है। कुछ मौजूदा निवेशक पेशकश स्वीकार कर सकते हैं और कुछ नये निवेशक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :Adani Enterprisesगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा