लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह ने कोविड से लड़ाई में संसाधनों को तैनात किया, 48 48 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अडाणी समूह ने कहा है कि उसने इस महामारी की रोकथाम के लिए अपने सभी संसाधनों को लगा दिया है, जिनमें कर्मचारियों और लॉजिस्टिक्स से लेकर बंदरगाह और हवाईअड्डे शामिल हैं।

समूह ने बताया कि उसने मेडिकल ऑक्सीजन और परिवहन योग्य क्रायोजेनिक कंटेनरों के साथ ही स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के लिए भी योगदान किया है।

समूह के प्रवक्ता ने कहा कि अडाणी समूह ने 780 टन तरल ऑक्सीजन ले जाने में सक्षम 48 क्रायोजेनिक टैंक खरीदे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसे ही कोविड की दूसरी लहर भारत में आई, अदाणी समूह ने अपने विदेशी संपर्कों का लाभ उठाना शुरू कर दिया, ताकि मेडिकल ऑक्सीजन और परिवहन योग्य क्रायोजेनिक कंटेनर जैसी महत्वपूर्ण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।’’

समूह ने सऊदी अरब, थाईलैंड, सिंगापुर, ताइवान और यूएई जैसे देशों में अग्रणी निर्माताओं से 48 क्रायोजेनिक टैंक खरीदे।

इनमें से कुछ बड़े क्रायोजेनिक टैंकों को समूह के गुजरात स्थित मुंद्रा बंदरगाह के माध्यम से भेजा गया, जबकि अन्य को भारतीय वायु सेना की मदद से देश में लाया गया।

देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत