लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में सफल होने के बावजूद टेलीविजन शो की होस्टिंग करते हैं ये सुपरस्टार्स, करते हैं मोटी कमाई

By वैशाली कुमारी | Updated: December 14, 2021 19:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देटेलीविज़न के सबसे चर्चित शो की बात चले और उसमे बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति की बात ना हो मुमकिन नहीं

बॉलीवुड में कोई कितना ही बड़ा स्टार ना हो अगर टीवी पर नहीं आया तो उसका करियर पूरा नहीं होता। कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर में अपार सफलता पाने के बाद भी टेलीविजन का रुख किया। इस साल भी रणवीर सिंह ने द बिग पिक्चर लॉन्च किया तो अब परिणीती चोपड़ा शो हुनारबाज के साथ टीवी पर जज बनने जा रही हैं। साथ में हम आजकल सलमान खान को बिग बॉस 15 होस्ट करते हुए देख ही रहे हैं। तो आइए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मी स्टार बनने के बाद टीवी का रुख किया।

टेलीविज़न के सबसे चर्चित शो की बात चले और उसमे बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति की बात ना हो मुमकिन नहीं। अमिताभ से लेकर सलमान तक सभी ने टीवी का रुख किया। सलमान खान ने बिग बॉस साल 2006 से होस्ट करना शुरू किया था और अब भी कर रहे हैं। बीच में उन्होंने एक और रियेलिटी शो दस का दम भी होस्ट किया था।

शाहरुख खान ने टेलीविजन धारावाहिक सैनिक से ही अपनी शुरुआत की थी लेकिन सक्सेसफुल होने के बाद भी वो दोबारा टीवी पर लौटे। साल 2007 में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का तीसरा सीजन होस्ट किया था।

रणवीर सिंह ने भी इसी साल 2021 में द बिग पिक्चर नाम का शो होस्ट करना शुरू किया। ये एक क्विज शो है जिसमें दर्शकों के सामने मजेदार क्विज रखे जाते हैं। भारतीय सिनेमा के डांसिंग बॉय मिथुन चक्रवर्ती ने डांस इंडिया डांस से टीवी डेब्यू किया और इसके बाद लगातार डांस के शोज में जज बनते रहे और अब वो हुनरबाज नाम के शो में जज बने नजर आएंगे।

कारण जौहर

करण जौहर ने वैसे डीडीएलजे में अपीयरेंस देने से पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दूरदर्शन के शो इंद्रधनुष में काम किया था। फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस होने के बाद भी वो टीवी शो इंडियाज गोट टैलेंट में नजर आए

मलायिका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा भी आपको कई डांस और टैलेंट शो में नजर आ चुकी हैं। वो इंडियाज बेस्ट डांसर और इंडियाज गोट टैलेंट की जज रह चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर और नच बलिए जैसे टीवी शोज जज किए हैं। उनका सुपर से भी ऊपर का अनोखा अंदाज कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को खूब पसंद आता था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक आउटफिट में यशिका आनंद का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल

बॉलीवुड चुस्की‘तुम तो ठहरे परदेसी…:’ लिखने वाला शायर, खुद जिंदगी भर हालात से जूझता रहा, जहीर आलम की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल