Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2026 11:13 IST2026-05-08T11:07:42+5:302026-05-08T11:13:03+5:30

Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

Daadi Ki Shaadi Review How did Dadi Neetu Kapoor wedding affect Kapil Sharma and Sadia Khateeb Read the review | Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

Daadi Ki Shaadi Review:कपिल शर्मा, नीतू कपूर और सादिया खतीब की फिल्म 'दादी की शादी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म कैसी है और क्या कुछ खास है इसमें, हम इस रिव्यू में बताते हैं। फिल्म 'दादी की शादी' एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जो रिश्तों, इमोशन्स और हल्के-फुल्के हास्य को मिलाकर एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। निर्देशक आशीष आर मोहन ने फिल्म को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में रखा है, जहां कॉमेडी के साथ भावनाओं का संतुलन भी देखने को मिलता है।

कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दादी की शादी का अनोखा फैसला पूरे घर की जिंदगी बदल देता है। शादी टूटने की बात से लेकर समाज में बेइज्जती तक, सब कुछ सामने आता है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव है। आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में बड़े ट्विस्ट और भारी-भरकम ड्रामे पर निर्भर रहती हैं, वहीं ‘दादी की शादी’ छोटे-छोटे पलों से मुस्कान पैदा करती है।

नीतू कपूर ने दादी के किरदार में शानदार अभिनय किया है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और संवादों में अपनापन साफ नजर आता है। वहीं कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डालते हैं। कई सीन ऐसे हैं जहां उनकी मौजूदगी दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर करती है। आर सरथ कुमार और बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों को ईमानदारी से निभाया है। रिद्धिमा कपूर थोड़ी फीकी दिखी हैं लेकिन सादिया खतीब और योगराज सिंह, कैरेक्टर्स में ढले दिखते हैं।

फिल्म का स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर थोड़ा धीमा जरूर महसूस होता है, खासकर सेकेंड हाफ में कहानी थोड़ी खिंची हुई लगती है। हालांकि, इमोशनल मोमेंट्स और पारिवारिक केमिस्ट्री इस कमी को काफी हद तक संभाल लेते हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मूड के साथ अच्छे से फिट बैठते हैं।

‘दादी की शादी’ कोई बहुत बड़ी या एक्सपेरिमेंटल फिल्म नहीं है, लेकिन यह एक साफ-सुथरी फैमिली फिल्म जरूर है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय किया जा सकता है। अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

फिल्म: दादी की शादी
निर्देशक: आशीष आर मोहन
लेखक: आशीष आर. मोहन, बंटी राठौर, साहिल एस शर्मा
शैली: फैमिली ड्रामा
कलाकार: नीतू कपूर, कपिल शर्मा, आर सरथ कुमार, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर और योगराज सिंह
रन टाइम: 2 घंटे 35 मिनट
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रेटिंग: 3.5 स्टार्स

Web Title: Daadi Ki Shaadi Review How did Dadi Neetu Kapoor wedding affect Kapil Sharma and Sadia Khateeb Read the review

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे