लाइव न्यूज़ :

'जेलर' फेम एक्टर गिरफ्तार, फ्लाइट में सहयात्रियों के साथ किया दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 8, 2024 11:15 IST

Actor Vinayakan:रजनीकांत की फिल्म जेलर में विलेन का किरदार निभाने वाले मलयालम एक्टर विनायकन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक फ्लाइट में नशे में पाए गए थे.

Open in App

Actor Vinayakan: जेलर' फेम और मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता विनायकन को हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। विनायकन अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। ताजा मामले में विनायकन इंडिगो की एक फ्लाइट में सवार थे। यह फ्लाइट कोच्चि-हैदराबाद-गोवा रूट पर थी। 

आरोप है कि विनायकन फ्लाइट में शराब के नेश में थे और उन्होंने अपने सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर CISF से शिकायत की। इसके बाद अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया। विनायकन को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। 

एक वायरल वीडियो में विनायक एयरपोर्ट के फर्श पर बैठे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने शर्ट नहीं पहनी है और वे स्टाफ से बहस कर रहे हैं। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के सीआई बलराज ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।"

यह पहली बार नहीं है जब विनायकन गलत कारणों से सुर्खियों में आए हैं। अक्टूबर 2023 में, मलयालम अभिनेता को केरल के एर्नाकुलम में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस समय यह बताया गया था कि उन्होंने अपने अपार्टमेंट के लोगों को परेशान किया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके कारण उस समय उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

वे केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मौत के बारे में अपनी असंवेदनशील टिप्पणियों के लिए भी चर्चा में थे। उन्होंने 2022 में #metoo के बारे में चौंकाने वाली टिप्पणी की थी और सुर्खियाँ बटोरीं थीं।

आपको बता दें कि विनायकन ने कई तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। वह जल्द ही तमिल में ध्रुव नचतिरम और मलयालम फिल्म थेक्कू वडक्कू और करिन्थंदन में दिखाई देंगे।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियोहवाई जहाजTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस