लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः निर्यात क्षेत्र में भारत की उपलब्धि

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 25, 2022 15:03 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्नी पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार-उद्योग में लगे लोगों की कार्यकुशलता, प्रामाणिकता और परिश्रम की जो प्रशंसा की है, वह उचित ही है।

Open in App

हमारे लिए यह खुशी की बात है कि इस साल भारत का निर्यात 400 अरब डॉलर से भी ज्यादा का हो गया है। देश के अंतरराष्ट्रीय व्यापार का यह अब तक का सर्वोच्च प्रतिमान है। भारत ने इतना निर्यात पहले कभी नहीं किया। निर्यात का यह आंकड़ा सरकार ने तय जरूर किया था लेकिन उसको भी विश्वास नहीं था कि भारत इस ऊंचाई तक पहुंच जाएगा। इसके दो कारण थे। एक तो कोरोना महामारी और दूसरा विश्व बाजारों की शिथिलता। लेकिन इसके बावजूद भारत के माल को सारी दुनिया के बाजारों में पसंद किया गया और उन्हें जमकर खरीदा गया। यूरोप में चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध भी हमारे निर्यात की बढ़ोत्तरी में आड़े नहीं आया।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार-उद्योग में लगे लोगों की कार्यकुशलता, प्रामाणिकता और परिश्रम की जो प्रशंसा की है, वह उचित ही है। ठंडे बाजार और महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कई चीजों की कीमतें घट गईं तो उनकी मात्रा बढ़ गई। बढ़ी हुई मात्रा ने पैसों की आवक भी बढ़ाई और मुनाफा भी। यह भी हुआ कि बाजारों और उत्पादन की विश्वव्यापी शिथिलता के कारण कई चीजों की कमी हो गई तो उनकी कीमतें बढ़ गईं। जैसे मोटर के कल-पुर्जो, अनाज से बनी वस्तुएं, चावल, गलीचों और फलों के रस से भारत की आमदनी बढ़ गई। हमारा इंजीनियरिंग का सामान सारी दुनिया में पसंद किया जाता है। उसकी बिक्री दुगुनी हो गई। बिजली के सामान का निर्यात 42 प्रतिशत बढ़ गया। जेवरात का निर्यात 57।3 प्रतिशत बढ़ गया। यानी भारत चाहे तो अगले कुछ वर्षो में इन्हीं चीजों का निर्यात इतने बड़े पैमाने पर कर सकता है कि वह अमेरिका और चीन के नजदीक पहुंच सकता है। अमेरिका और चीन से आगे निकलना तो आज असंभव लगता है।

 ये दुनिया के दो सबसे बड़े निर्यातक देश हैं। इनका निर्यात का आंकड़ा भारत से कई गुना बड़ा है। दोनों देश लगभग 2500 अरब डॉलर का निर्यात करते हैं। उनका आयात भी कहीं ज्यादा है। महंगा बेचना और सस्ता खरीदना- यही उनकी समृद्धि का रहस्य है। भारत के लाखों प्रतिभाशाली लोग अमेरिका और यूरोपीय देशों को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बना रहे हैं। यदि भारत की प्रतिभा और परिश्रम का सही इस्तेमाल हो सके तो भारत की गिनती भी दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में हो सकती है।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण से कम कुछ भी स्वीकार नहीं?, ट्रंप ने कहा-‘गोल्डन डोम’ मिसाइल ‘अत्यंत महत्वपूर्ण’, ग्रीनलैंड वासी बोले- क्षेत्र बिकाऊ नहीं

क्रिकेटICC U19 Men’s Cricket World Cup: भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती, 5 बार विजेता टीम को छठे खिताब की तलाश?, जानें कब और कहां देखें लाइव

विश्वIran Protests: ईरान में हिंसक प्रदर्शन में मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 2571 लोगों की मौत

विश्वसरकार के विरोध प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में आज सरेआम दी जा सकती है फांसी

कारोबारपैक्स सिलिका में भारत को शामिल करने में देरी क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतIran Protest: 2500 से अधिक लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारतकौन हैं आदित्य साहू?, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह होंगे झारखंड बीजेपी अध्यक्ष?

भारत‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे लालू यादव?, कहा- तेज प्रताप से कोई नाराज नहीं, परिवार के साथ रहेंगे?, लालू परिवार में सुलह?