लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का कॉलमः देश में भ्रष्टाचार ऐसे होगा खत्म

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 20, 2019 20:48 IST

नई सरकार ने अपने शुरुआती दौर में ही यह कठोर कदम उठाकर अपने अफसरों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. 

Open in App

पिछले सप्ताह सरकार ने दर्जन भर आयकर अधिकारियों को नौकरी से निकाला और अब केंद्रीय सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के 15 अफसरों को निकाल बाहर किया है. ये वे अफसर हैं जिनके भ्रष्टाचार के विरु द्ध जांच बैठी हुई है. इन अफसरों पर रिश्वत लेने, जबरन वसूली, आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा रखने आदि के आरोप हैं. इन सारे अफसरों को सरकार के बुनियादी नियमों की धारा-56 ए के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्त किया गया है. नई सरकार ने अपने शुरुआती दौर में ही यह कठोर कदम उठाकर अपने अफसरों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. 

मेरे विचार में यह संदेश तो ठीक है और इसका स्वागत भी है लेकिन इस संदेश का क्या कुछ ठोस असर भी होगा या वह सिर्फकागजी गोला बनकर रह जाएगा ? जिन अफसरों को सेवानिवृत्त किया गया है, उनकी आयु 50 के आसपास है. यदि वे बाकायदा नौकरी करते रहते तो 10-12 साल में उन्हें जितना वेतन मिलता रहता, उसका कई गुना तो उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से हड़प लिया है.

उन्होंने जितनी रिश्वतें खाई हैं, उनका ब्याज ही उनकी तनखा से ज्यादा होगा. इसके अलावा उन्हें पेंशन भी मिलती रहेगी. इस बीच रिश्वत देनेवाली कंपनियां भी उन्हें लुका-छिपाकर नौकरियां दे सकती हैं. ऐसे अफसरों को सिर्फ नौकरी से निकाल देना काफी नहीं है. इस कार्रवाई से अन्य युवा अफसरों की नसों में कोई डर दौड़ेगा क्या ? बिल्कुल नहीं. वे बदनामी की भी कोई परवाह नहीं करेंगे. तब क्या किया जाए?  

लक्ष्य सिर्फ भ्रष्टाचारियों को दंडित करना ही नहीं होना चाहिए बल्किऐसे प्रावधान करना चाहिए जिससे भविष्य में भ्रष्टाचार करनेवालों में भी कंपकंपी दौड़ जाए. भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई नौकरशाही की शुद्धि हो. यह कैसे होगी? इसके लिए पहला काम तो यह हो कि इन भ्रष्ट अफसरों के बड़े-बड़े फोटो और परिचय देश के प्रमुख अखबारों और चैनलों पर प्रचारित किए जाएं. दूसरा, इनकी और इनके परिजन की समस्त अवैध चल-अचल संपत्तियां जब्त की जाएं. तीसरा, इन्हें एक पैसा भी पेंशन के रूप में न दिया जाए.

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतसोमनाथ: भारत की अदम्य चेतना का प्रतीक

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत'राहुल-अखिलेश की देशभक्ति पर संदेह होता है', भारत के दुश्मनों की ओर से बोलते हैं...

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारतपुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था