लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः तेल के दाम पर पतली हालत 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 6, 2018 09:28 IST

सरकार को पता चल गया है कि उसकी लाख कोशिशों के बावजूद देश की जनता मोहभंग की स्थिति में है। 

Open in App

सरकार ने पहले अनाज के दाम बढ़ाकर किसानों को राहत दी और अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर आम आदमी के गुस्से को ठंडा किया। ये दोनों काम तारीफ के लायक हैं। उचित समय पर किए गए हैं। लेकिन जरा गहराई में उतरें और खुद से पूछें कि ये काम इतनी जल्दी कैसे कर दिए गए, क्यों कर दिए गए तो इनका उत्तर पाकर हमारी तारीफ की दाल पतली हो जाएगी। सरकार को पता चल गया है कि उसकी लाख कोशिशों के बावजूद देश की जनता मोहभंग की स्थिति में है। 

इस मौके पर फसलों के दाम बढ़ाना और पेट्रोल के घटाना अच्छा है लेकिन ऐसा है, जैसे किसी भूखे को चटनी चटाना। क्या अनाजों के दाम दो-चार रु। किलो बढ़ा देने से किसान की दुर्गति दूर हो जाएगी? क्या भारत के किसानों को उनके उत्पादन पर उतना ही मुनाफा मिलता है, जितना उद्योगपतियों को अपने उत्पादनों पर मिलता है? क्या किसानों को उनकी ही तरह अरबों-खरबों रु  का कर्ज मिलता है? क्या उनका कर्ज उसी धड़ल्ले से माफ होता है? उन्हें बीज, खाद और सिंचाई की सुविधाएं उचित दाम पर मिलें, क्या इसके लिए कोई विशेष प्रयत्न दिखाई पड़ता है? 

यही हाल पेट्रोल और डीजल का है। इनके दाम में पांच रु । कम कर देने पर सरकार को 10 हजार करोड़ रु। का घाटा होगा लेकिन वह क्यों नहीं बताती कि पिछले चार साल में उसने तेल को कितना निचोड़ा है ? उसने तेल से 13 लाख करोड़ रु। कमाए हैं। उसने चार साल में तेल पर 12 बार टैक्स बढ़ाया है। तेल की जितनी कीमत, उससे ज्यादा टैक्स! 

तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बढ़ गई, यह भी झूठा बहाना है। 2014 में वह 107 डॉलर प्रति बैरल थी। आज वह 85 डॉलर है। तेल का आयात घटाने के लिए चार साल में सरकार ने क्या किया? कौन से तेल के नए कुएं खोदे हैं? भाषणों से तालियां बज सकती हैं, जमीन से तेल नहीं निकल सकता! अभी तो ईरान के तेल पर 4 नवंबर से प्रतिबंध लगेगा, तब देखेंगे कि तेल और डॉलर की कीमत कितनी ऊंची छलांग लगाएगी? 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त