लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: चीन के चौके पर छक्का लगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2019 07:17 IST

भारत को सम्मेलन में भाग लेना चाहिए था और अपने दृष्टिकोण को सारे राष्ट्रों के सामने रखना चाहिए था। हो सकता है कि चीन इससे सहमत नहीं होता लेकिन दूसरे क्षेत्नों में चीन के साथ सहयोग के नए आयाम खुल सकते थे। अब क्या हो रहा है?

Open in App

चीन ने फिर चौका मारा है। उसकी चीनी महापथ की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना पिछले दिनों कुछ बदनाम होने लगी थी। कुछ राष्ट्रों ने चीनी मदद की कठोर शर्तो पर आपत्ति की थी तो कुछ राष्ट्रों ने उस योजना से अपने आप को अलग करने की घोषणा कर दी थी। लेकिन इस बार चीन ने महापथ के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एकदम नया पैंतरा मार दिया है। उसने कहा है कि वह अरबों-खरबों रुपये खर्च करके सिर्फ सड़कें बनाने का काम नहीं करेगा। वह चीन से लगाकर यूरोप तक सड़कें, पुल, बांध वगैरह तो बनाएगा ही लेकिन उसके साथ-साथ वह उन सहयोगी देशों की पोस्टल सर्विस, कीटनाशक औषधियों, सांस्कृतिक संपदा की रक्षा, भूकंप-निवारण, कला-संग्रहालयों का निर्माण-जैसे कई रचनात्मक कामों में भी सहयोग करेगा। चीनी विदेश मंत्नालय ने ऐसे 283 मुद्दों की सूची जारी की है, जिनमें वह सक्रि य भागीदारी करेगा। 

भागीदारी का यह बड़ा प्रयोग सबसे पहले उन देशों के साथ होगा, जो भारत के पड़ोसी हैं। भारत ने इस चीनी महापथ सम्मेलन का पिछले साल भी बहिष्कार किया था और इस साल भी किया है। भारत के बहिष्कार का कारण यह है कि चीन पाकिस्तान के उस कश्मीरी हिस्से में भी अपनी सड़क बना रहा है, जिस पर भारत का वैधानिक दावा है। भारत इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है। 

मेरी राय शुरू से यह रही है कि भारत को सम्मेलन में भाग लेना चाहिए था और अपने दृष्टिकोण को सारे राष्ट्रों के सामने रखना चाहिए था। हो सकता है कि चीन इससे सहमत नहीं होता लेकिन दूसरे क्षेत्नों में चीन के साथ सहयोग के नए आयाम खुल सकते थे। अब क्या हो रहा है? भारत के अलावा सभी दक्षिण एशियाई देश चीन के साथ हैं। इन देशों के साथ चीन ने 13 द्विपक्षीय व 16 बहुपक्षीय समझौते किए हैं। ये समझौते महापथ-निर्माण से अलग हैं। दूसरे शब्दों में भारत के पूरब और पश्चिम व उत्तर और दक्षिण में अब चीन की चौपड़ जमती जा रही है जबकि यह पहल भारत की तरफ से होनी चाहिए थी। यदि संभव हो तो चीन के साथ सहयोग का कोई रास्ता खुलना चाहिए, वरना पड़ोसी देशों के साथ भारत को चीन से बड़ी पहल करना चाहिए। चौके पर छक्का लगना चाहिए। 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारतभारत में कैसे लौटे ‘शून्य कचरा’ की परंपरा ?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं