लाइव न्यूज़ :

US Elections Result 2024: राजघाट पर फल-फूल रहा है ट्रम्प का लगाया हुआ पौधा?

By विवेक शुक्ला | Updated: November 7, 2024 12:26 IST

US Elections Result 2024: ट्रम्प ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जब पौधा लगाया तो उन्होंने इसके बारे में राजघाट में काम करने वालों से विस्तार से पूछताछ भी की थी.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ट्रम्प को बताया गया था कि मलबार शाहबलूत आमतौर पर दक्षिण भारत में पाया जाता है. सदाबहार पेड़ है. यह पेड़ छोटे, हरे रंग के फूल पैदा करता है. यह धीरे-धीरे बुलंदियों को छूता है.डोनाल्ड ट्रम्प को राजघाट में गांधी साहित्य, उनकी एक छोटी प्रतिमा और चरखा भी भेंट किया गया था.

US Elections Result 2024:डोनाल्ड ट्रम्प ने करीब साढ़े चार साल पहले राजधानी में गांधीजी की समाधि राजघाट में मलबार शाहबलूत के पौधे को रोपित किया था. यह बात है 25 फरवरी 2020 की. तब उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी थीं. ट्रम्प के फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद उनकी तरफ से रोपित पौधे को देखने वालों की तादाद तेजी से बढ़ गई. ट्रम्प ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जब पौधा लगाया तो उन्होंने इसके बारे में राजघाट में काम करने वालों से विस्तार से पूछताछ भी की थी.

राष्ट्रपति ट्रम्प को बताया गया था कि मलबार शाहबलूत आमतौर पर दक्षिण भारत में पाया जाता है. यह एक सदाबहार पेड़ है. यह पेड़ छोटे, हरे रंग के फूल पैदा करता है. यह धीरे-धीरे बुलंदियों को छूता है. एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रम्प को राजघाट में गांधी साहित्य, उनकी एक छोटी प्रतिमा और चरखा भी भेंट किया गया था.

उन्होंने अतिथि पुस्तिका में लिखा था- “अमेरिका की चाहत है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे.’’ ट्रम्प और उनकी पत्नी ने राजघाट के इतिहास की भी जानकारी हासिल की थी. ट्रम्प ने जिधर पौधा लगाया था, उससे दूर नहीं है अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की तरफ से रोपित बोधि वृक्ष. यह शांति का प्रतीक माना जाता है.

ओबामा के बोधि वृक्ष के लगभग साथ ही है भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 1950 में लगाया आम का पौधा. अफसोस कि वो आम का पेड़ कुछ साल पहले राजधानी में आई तेज आंधी में उखड़ गया था.पिछले साल जब यमुना में बाढ़ आई थी तब राजघाट भी कई दिनों तक डूबा रहा था. तब राष्ट्राध्यक्षों की ओर से लगाए गए कई पौधे, जो वक्त के साथ पेड़ के रूप में खड़े थे, नष्ट हो गए थे.

पर, जिस पौधे को डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाया था वो सुरक्षित रहा था. ट्रम्प के कई पूर्ववर्ती जैसे रिचर्ड निक्सन,  जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और जो बाइडेन ने भी राजघाट में आकर पौधे लगाए हैं. एक बात साफ है कि राजघाट पर सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष ही पौधा लगाते हैं.

बहरहाल, डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से दोनों देशों के संबंध मजबूत ही होंगे. यह सच है कि अमेरिका में भारतवंशियों की बढ़ती ताकत के चलते भी अमेरिका भारत से संबंधों को मजबूत बनाना चाहता है. आशा की जा सकती है कि ट्रम्प आने वाले समय में फिर से भारत का दौरा करेंगे.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रामहात्मा गाँधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा