लाइव न्यूज़ :

गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक FIR के बाद भी 'आजाद', AAP विधायक थप्पड़ मारने पर हुए गिरफ्तार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 12, 2018 12:11 IST

दिल्ली से उन्नाव की दूरी महज 500 किलोमीटर है। लेकिन पुलिस के रवैये में ऐसा फर्क मानों दो अलग-अलग देशों की घटना हो।

Open in App

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की रोती-बिलखती आवाजें उत्तर प्रदेश पुलिस के कानों तक नहीं पहुंच रही हैं या शायद पुलिस सुनना नहीं चाहती है। तभी तो जिस युवती से जून 2017 में बलात्कार हुआ उसका आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने थाने से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से गुहार लगाई लेकिन हर दिन उसका कुछ ना कुछ खोता रहा। उसे बेइज्जती, पिता की मौत का गम और दर-दर की ठोकरें तो मिली लेकिन नहीं मिली तो उसके साथ बलात्कार करने वाले की गिरफ्तारी।

यह भी पढ़ेंः- उन्नाव गैंगरेप: दर्ज हुई FIR लेकिन BJP MLA नहीं हुए गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने कहा- CBI करेगी फैसला

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलात्कार के आरोपी को 'माननीय विधायक जी' कहकर संबोधित करते हैं। जब एक पत्रकार ने रेप के आरोपी को माननीय कहने पर सवाल उठाए तो डीजीपी का जवाब था कि अभी उन पर रेप का आरोप साबित नहीं हुआ है। एक विधायक को सम्मान देने में कोई बुराई नहीं है। यूपी पुलिस के मुखिया का ऐसा बयान कितना जायज है इसे समझने के लिए डेढ़ महीने पहले दिल्ली की घटना का रुख करना चाहिए। जहां विधायक पर एक थप्पड़ मारने का आरोप था लेकिन 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो गई।

यह भी पढ़ेंः- उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

19 फरवरी की रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बैठक चल रही थी। गहमागहमी के बाद अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया कि उन्हें आम आदमी पार्टी के विधायकों ने थप्पड़ मारे। इस मामले में दिल्ली पुलिस की तत्परता देखने लायक थी। अगले ही दिन विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- यूपी SIT की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, सरेंडर किए बगैर लौटे

थप्पड़ के आरोपी विधायकों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर हो सकती है तो बलात्कार के आरोपी विधायक अभी भी माननीय कैसे? वो विधायक जिस पर धारा 363, 366, 376 और 506 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आत्मदाह का प्रयास, पिता की मौत और जमाने भर की जहालत झेलने के बाद भी विधायक की गिरफ्तारी का इंतेजार है। 9 महीने बीत चुके हैं। पुलिस ने मामला सीबीआई के पाले में डाल दिया है। अब फैसला सीबीआई को करना है।

दिल्ली से उन्नाव की दूरी महज 500 किलोमीटर है। लेकिन पुलिस के रवैये में ऐसा फर्क मानों दो अलग-अलग देशों की घटना हो। इस मुद्दे पर क्या है आपकी राय? कमेंट और ई-मेल के जरिए हमें बताइए।

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?