लाइव न्यूज़ :

इसीलिए कहते हैं कि कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2026 07:57 IST

जिस तरह सलीम को लगा कि मामला रफा-दफा हो चुका होगा उसी तरह हर अपराधी को लगता है कि पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है.

Open in App

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने ये कहावत याद दिला दी है कि कानून के हाथ वाकई बहुत लंबे होते हैं. मामला कुछ ऐसा है कि 45 साल पहले बालसमुंद के काकड़ इलाके में सलीम नाम के व्यक्ति पर आरोप लगा कि उसने एक खेत से करीब 100 रुपए मूल्य के गेहूं चुरा लिए. उस समय 100 रुपए की कीमत आज जैसी नहीं थी. वह बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी. इस घटना के बाद सलीम वहां से भाग निकला और धार जिले के बाग कस्बे में उसने किराने की दुकान खोल ली.

वर्षों तक सलीम की तलाश हुई लेकिन वह नहीं मिला. अब करीब 45 साल बाद पुलिस को जानकारी मिली कि सलीम तो बाग कस्बे में है. सलीम भी बेफिक्र रहने लगा था क्योंकि  लंबा वक्त गुजर चुका था और उसे लगा कि पुलिस सब कुछ भूल चुकी होगी. मगर यह उसकी भूल थी. सलीम अब पकड़ में है और जेल की हवा खा रहा है. जिस तरह सलीम को लगा कि मामला रफा-दफा हो चुका होगा उसी तरह हर अपराधी को लगता है कि पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है.

किसी भी गुनाह को कानून कभी नहीं भूलता. इससे पहले भी कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब दशकों बाद अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए और कानून ने उन्हें सजा दी. इसीलिए ये कहावत बनी कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. अपराधी कोई न कोई ऐसी चूक जरूर करता है जिससे पुलिस उस तक पहुंच जाती है. इसीलिए यह भी कहा जाता है कि कानून का उल्लंघन कभी नहीं करना चाहिए.

गलती करने वाला व्यक्ति कभी न कभी कानून के शिकंजे में जरूर आता है. इसका तात्पर्य यह है कि यदि गलती करेंगे तो सजा जरूर मिलेगी. बेहतर है कि कोई गलती की ही न जाए. यह बात केवल चोरी या मारपीट के मामले में ही नहीं है बल्कि किसी व्यक्ति को ट्रैफिक कानून का भी उल्लंघन नहीं करना चाहिए. यदि हम सब कानून का सम्मान करने वाले नागरिक बन जाएं तो सच मानिए कि हमारी बहुत सी समस्याएं स्वत: ही हल हो जाएंगी. बेहरतीन ईमानदारी के बहुत से उदाहरण अपने देश में ही मौजूद हैं. आप नगालैंड के ग्रामीण क्षेत्रो में जाएंगे तो सड़क किनारे बिकने के लिए सामान रखा नजर आएगा.

वहां कोई दुकानदार नहीं होता. सामान के पास उसकी कीमत लिखी होती है. पैसा रखिए और सामान लेकर जाइए! क्या ऐसी ईमानदारी देश के दूसरे हिस्सों में नहीं बरती जा सकती? बरती जा सकती है लेकिन पहल सबसे पहले हमें खुद से करनी होगी. कानून का पालन करना हमें सीखना होगा.

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइमMadhya Pradesh PoliceCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा