लाइव न्यूज़ :

Social media: सोशल मीडिया को समाज के लिए वरदान बनाएं, अभिशाप नहीं

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 13, 2023 15:44 IST

Social media: सतारा जिले का है जहां खटाव तहसील के एक गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रविवार रात दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्दे लोगों को कई वर्षों से शासन-प्रशासन द्वारा आगाह किया जा रहा है.घटनाएं कम होने के बजाय दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं.सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट मामले में सुनवाई करते हुए सख्ती दिखाई.

Social media: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के कारण कभी सांप्रदायिक तो कभी जातीय सद्भाव का बिगड़ना बेहद चिंताजनक है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां कुछ असामाजिक तत्वों की भड़काऊ टिप्पणियों के कारण पूरे समाज की शांति भंग हो जाती है.

ताजा मामला सतारा जिले का है जहां खटाव तहसील के एक गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रविवार रात दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए. हालांकि सोशल मीडिया पर समाज का माहौल बिगाड़ने वाली टिप्पणियां करने के खिलाफ लोगों को कई वर्षों से शासन-प्रशासन द्वारा आगाह किया जा रहा है और दोषियों के लिए कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत सजा का भी प्रावधान है. लेकिन चिंता की बात यह है कि इस तरह की घटनाएं कम होने के बजाय दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं.

शायद इसी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट मामले में सुनवाई करते हुए सख्ती दिखाई. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले माफी मांग कर बच नहीं सकते और उन्हें सजा मिलना जरूरी है. यह विडंबना ही है कि जो सोशल मीडिया समाज के लिए वरदान का काम कर सकता है, उसे कुछ लोग अभिशाप बनाने पर तुले हुए हैं.

यह सच है कि सोशल मीडिया आज अधिकांश लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. उसका लोगों के बीच संचार और जानकारी साझा करने के लिए उपयोग किया जाता है. उस पर साझा की जाने वाली जानकारी कुछ ही समय में बहुत बड़े जनसमुदाय तक फैल सकती है. लेकिन सोशल मीडिया की इस ताकत का उपयोग कुछ लोग झूठी खबरें और अफवाहें फैलाने के लिए कर रहे हैं.

अक्सर ऐसा देखा गया है कि उत्तेजक और भ्रामक सामग्रियों के तथ्यों की वास्तविकता की पड़ताल किए बिना ही लोग उसे आगे फैलाते रहते हैं और इस तरह किसी चीज के दुष्प्रचार में जाने-अनजाने सहभागी बन जाते हैं. इसलिए आज के समय में हर व्यक्ति को एक जागरूक नागरिक बनना चाहिए और भ्रामक व उत्तेजक सोशल मीडिया पोस्ट को फारवर्ड करने से बचना चाहिए.

टॅग्स :सोशल मीडियामहाराष्ट्रसातारा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

क्राइम अलर्टवसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

क्राइम अलर्टठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

कारोबारमैप की गलती, पहचान की सजा: आखिर क्यों सरकारी नक्शों में 'गाँव' बन गए 'स्लम'?, कागजी भूल या पहचान मिटाने की साजिश?

भारतMaharashtra 10th Board Results 2026: मराठी भाषा के पेपर में लगभग 80,000 छात्र हुए फेल

भारत अधिक खबरें

भारत'पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं है': PM की 'ईंधन बचाओ' अपील के एक दिन बाद सरकार ने दिया देश को आश्वासन

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत'राहुल-अखिलेश की देशभक्ति पर संदेह होता है', भारत के दुश्मनों की ओर से बोलते हैं...

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी