लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग :राजनीति की बदलती करवट को समझे भाजपा

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 19, 2024 10:41 IST

2014 के बाद भाजपा में पहली बार इतना अंतर्कलह दिख रहा है, वह भी खुल कर. नेता या विधायक अपने बयान देकर भले यू-टर्न ले लें लेकिन जो कह दिया वह तो राजनीतिक वायुमंडल में तैरता ही रहता है. हालांकि भाजपा में अपने प्रदर्शन और संगठन दोनों को लेकर मंथन जारी है.

Open in App

उत्तर प्रदेश में किए मंथन के बाद भाजपा की चिंता साफ दिखने लगी है. वहां के उपमुख्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान, जिसमें सत्ता से बड़ा संगठन को बताना, कई तरह के संदेश देता है. यह सही है कि भाजपा को 2024 के आम चुनावों में ऐसे नतीजों की उम्मीद हरगिज नहीं थी. लेकिन नतीजों को झुठलाया नहीं जा सकता. रही-सही कसर अभी विभिन्न प्रांतों से आए विधानसभा के उपचुनावों ने पूरी कर दी. 

13 सीटों में महज 2 पर ही भाजपा की जीत बताती है कि परिणामों के पीछे भले ही यह कहा जाए कि जहां जिसकी सरकार रही वही जीता लेकिन उत्तराखंड और बिहार के नतीजे बताते हैं कि ऐसा नहीं है. अब उत्तरप्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. साथ ही जिस तरह सोमवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक गहमा-गहमी रही और छगन भुजबल ने शरद पवार से दरवाजे पर लंबे इंतजार के बाद मुलाकात की, उसके सियासी मायने बहुत गहरे हैं.

निश्चित रूप से विधानसभा के उपचुनावों के नतीजों से राज्य सरकारों को कोई ज्यादा फर्क पड़ता नहीं है. लेकिन नतीजों के पीछे के कारणों, संकेतों और चर्चाओं की अनदेखी भी महंगी पड़ सकती है. अभी हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है. इसके पीछे युवाओं में बेरोजगारी की पीड़ा, बार-बार प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं, दल-बदल के बाद चुनाव में वही चेहरे और उनकी हार के मायने भी समझने होंगे. भाजपा को सोचना होगा कि जिस पार्टी को अनुशासन का उदाहरण माना जाता था, खुद दिग्गज यह बात कहते नहीं अघाते थे, वहीं से विरोध और चेतावनी के स्वर निकलना कतई साधारण नहीं कहे जा सकते. 

इस सबके पीछे कहीं-न-कहीं भाजपा के वो कैडर बेस कार्यकर्ता हैं जो अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही पार्टी से जुड़े हैं. वे आज बाहरी लोगों को कतार लगाकर प्रवेश मिलने से कहीं-न-कहीं उपेक्षित हो रहे हैं. संगठन समर्पित लोगों से चलता है. यदि वही उनके चलते खुद को पीछे पाएंगे जो कल तक कोसते थे तो इसके पीछे के मनोभाव और प्रभाव को कैसे नकारा जा सकता है?

2014 के बाद भाजपा में पहली बार इतना अंतर्कलह दिख रहा है, वह भी खुल कर. नेता या विधायक अपने बयान देकर भले यू-टर्न ले लें लेकिन जो कह दिया वह तो राजनीतिक वायुमंडल में तैरता ही रहता है. हालांकि भाजपा में अपने प्रदर्शन और संगठन दोनों को लेकर मंथन जारी है. लगातार प्रयोगधर्मी पार्टी की सरकार ने कई तरह के प्रयोग जरूर किए लेकिन अब मतदाता इससे छिटकता दिख रहा है. भाजपा को इस आहट, उसमें छिपे संकेतों को समझने के साथ मजबूत होते विपक्ष और उसके नेताओं पर निजी हमलों से भी बचना होगा क्योंकि जनमानस को कहीं-न-कहीं यह सब नहीं भा रहा है.

टॅग्स :BJPलोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?