लाइव न्यूज़ :

प्रिय मोदीजी, 'अच्छे दिन' हम तब मानेंगे जब देश में ये 10 बदलाव आ जाएंगे

By Anurag Arya | Updated: May 24, 2018 13:22 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव 2014 चुनाव जीतने के बाद ट्वीट किया था, "अच्छे दिन आएंगे।" बीजेपी ने आम चुनाव के प्रचार के दौरान "अच्छे दिन आने वाले हैं" जुमले का जमकर प्रयोग किया था।

Open in App

1- जब सभी सरकारी अफसरों और विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के नेताओं के बच्चे /पोत--पोतियां/नाती नातिन कंपलसरी सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे !

2- जब सभी सरकारी अफसरों, विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं और उनके परिवार वालों का इलाज़ सरकारी अस्पतालों में अनिवार्य होगा !

3- जब यूनिवर्सिटी व तमाम शैक्षिणिक संस्थानों में सभी राजनैतिक दखल ख़त्म होंगे और उनमें नियुक्तियों अधिकार केवल उस क्षेत्र के विशेषज्ञों को होगा !

4- जब किसी भी नेता पर अपराध सिद्ध होने पर उसकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी!

5- जब सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के खर्चे आरटीआई के दायरे में आएंगे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री लोकपाल के दायरे में आएंगे। व्हिसलब्लोअर कानून कड़ा होगा !

6- जब करोड़पति सांसदों को उनके दिए जाने वाले भत्ते, सुविधाएं और वेतन ना देकर उनकी सासंद निधि में राशि जोड़ दी जाये जो उनके कार्य क्षेत्र में खर्च की जाये!

7- जब कोई भी समूह किसी भी आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति का नुकसान करता है तो उस समूह को ना केवल कड़ी सजा मिलेगी अपितु नुकसान में 40 प्रतिशत जोड़कर उसका खर्चा जुर्माने के तौर पर वसूला जायेगा !

8- जब सीबीआई, कैग ,चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं 'सचमुच' स्वतन्त्र होगी और उन्हें और अधिक अधिकार दिए जायेंगे !

9- किसी भी नगर निगम, राज्य या केंद्र का चुनाव जीतने पर उस व्यक्ति का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद उसको दी जाने वाली तमाम सुविधाएं बंद हो जाएंगी और किसी भी प्रकार की पेंशन का प्रावधान ख़त्म हो जाएगा!

10- हर राज्य में आबादी के अनुसार न्यायाधीशों और पुलिस बल की नियुक्ति होगी। पुलिस के काम में किसी भी किसी राजनैतिक दल के व्यक्ति को अपने लाभ के लिए हस्तक्षेप करने पर उस व्यक्ति को अगले चुनाव लिए अयोग्य घोषित किया जायेगा!

(लेखक पेशे से डॉक्टर हैं। उनका ब्लॉग "दिल की बात" काफी चर्चित रहा है।) 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं