लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह को भी मिला था 2014 में भरोसा, मुलायम सिंह यादव चुनाव से पहले देते रहे हैं आशीर्वाद

By विकास कुमार | Updated: February 13, 2019 20:33 IST

एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने 2014 में वही बाते मनमोहन सिंह के बारे में कही थी जो आज पीएम मोदी के बारे में कह रहे हैं.

Open in App

लोकसभा में आज उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं. इसलिए इन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान इसके लिए मुलायम सिंह यादव की तारीफ भी की और कहा कि नेता जी ने मुझे आशीर्वाद दे दिया है. 

 

एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने 2014 में वही बाते मनमोहन सिंह के बारे में कही थी जो आज पीएम मोदी के बारे में कह रहे हैं. मुलायम सिंह यादव सदन में विपक्षी नेताओं की तारीफ करने के जाने जाते रहे हैं. इसके पहले वो लाल कृष्ण आडवाणी की भी कई बार तारीफ कर चुके हैं. वहीं लालू यादव को भी मुलायम निशाने पर ले चुके हैं क्योंकि लालू ने 1996 में उनकी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर अपनी मुहर नहीं लगाई थी.

लेकिन इस बार कुछ मामला अलग बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि नेता जी अखिलेश यादव के कामकाज के तरीके और जिस तरीके से उन्हें पार्टी में हाशिये पर धकेल दिया गया है उससे बहुत दुखी बताये जा रहे है. 

शिवपाल दे चुके हैं न्योता 

अखिलेश ब्रिगेड से नजरअंदाज किए जाने के बाद शिवपाल यादव ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनायी है जिसका नाम प्रगतिशील समाजवादी दल(लोहिया) है. शिवपाल ने नेता जी को पानी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता भी दे दिया है. हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि पार्टी बनाने से पहले उन्होंने मुलायम सिंह यादव से राय-विमर्श किया था और उसके बाद ही यह फैसला लिया.

क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद इस बार अखिलेश की जगह शिवपाल को मिलने वाला है? लेकिन शिवपाल ने यह भी साफ कर दिया था कि अगर नेता जी सपा से चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे. आज के बयान के बाद ये स्पष्ट हो गया कि मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद इस बार अपने भाई को ही मिलेगा. 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?