लाइव न्यूज़ :

वेद प्रताप वैदिक का ब्लॉग: ओलांद ने राफेल से बरसा दिए मोदी सरकार पर बम!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 24, 2018 14:39 IST

नरेंद्र मोदी ने फ्रांसुआ ओलांद को गणतंत्र दिवस (2016) पर मुख्य अतिथि आखिर क्यों बनाया? अनिल अंबानी जैसे उद्योगपति को लड़ाकू जहाज बनाने की अनुमति कैसे दे दी?

Open in App

लड़ाकू विमान राफेल के सौदे ने अब बड़ा खतरनाक मोड़ ले लिया है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने इसी विमान से मोदी सरकार पर बम बरसा दिए हैं। 

वह विमान बनने के बाद भारत आएगा या नहीं, कुछ पता नहीं लेकिन यह भी पता नहीं कि मोदी सरकार अब अपनी जान कैसे बचाएगी?

ओलांद ने एक फ्रांसीसी पत्रकार को राफेल-सौदे के बारे में जो इंटरव्यू दिया है, उसमें उन्होंने साफ-साफ कहा है कि अनिल अंबानी की कंपनी को इस सौदे में शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार ने दिया था।

वे भारत सरकार के प्रस्ताव को रद्द कैसे करते? ओलांद ने यह बयान क्यों दिया? इसलिए दिया कि फ्रांस के अखबारों में उन पर यह आरोप लग रहा था कि वे अपनी प्रेमिका जूली गाए को खुश करना चाह रहे थे

जूली उनके साथ 26 जनवरी 2016 को भारत आई थी। वह एक बहुत महंगी फिल्म बना रही थी। 85 करोड रु. की फिल्म का एक चौथाई खर्च अंबानी ने उठाने का वादा किया था।

मोदी ने ओलांद को गणतंत्र दिवस (2016) पर मुख्य अतिथि आखिर क्यों बनाया?

अनिल अंबानी को कैसे मिली राफेल बनानी की अनुमति

अनिल अंबानी जैसे उद्योगपति को लड़ाकू जहाज बनाने की अनुमति कैसे दे दी?

अंबानी को 2015 में मोदी अपने साथ पेरिस क्यों ले गए थे?  जहाज बनानेवाली सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह एक गैर-सरकारी कंपनी, जो कल पैदा हुई और जिसे विमान-निर्माण का कोई अनुभव नहीं, उसे यह सौदा कैसे मिल गया? 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि 500 करोड़ के जहाज की कीमत 1600 करोड़ रु. कैसे हो गई?

60 हजार करोड़ के इस सौदे में फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट को यदि 15 हजार करोड़ भी दे दिए गए तो प्रश्न यह है कि शेष 45 हजार करोड़ रु . का क्या होगा? वे किसकी जेब में जाएंगे?

अनिल अंबानी को 5-10 हजार करोड़ से ज्यादा मिलना तो असंभव है। राफेल विमान अभी बनने शुरू नहीं हुए हैं, अत: यह सौदा रद्द करने में ही समझदारी है। 

डर यही है कि कही सौदा रह न जाए और सरकार ढह न जाए।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?