लाइव न्यूज़ :

किसान-सरकार वार्ताः नौवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, इंतजार 26 जनवरी का....

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 15, 2021 20:52 IST

सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों से तीन कृषि कानून के बारे में अपनी आपत्तियां और सुझाव रखने एवं ठोस प्रस्ताव तैयार करने के लिये एक अनौपचारिक समूह गठित करने को कहा जिस पर 19 जनवरी को अगले दौर की वार्ता में चर्चा हो सकेगी.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारी किसान तीन नये विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े रहे.कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार का रुख लचीला है.करीब पांच घंटे तक चली बैठक में तीनों केंद्रीय मंत्री किसी निर्णायक स्थिति तक नहीं पहुंच सके.

नए कृषि क़ानूनों को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई नौवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही, क्योंकि ऐसी किसी भी वार्ता का नतीजा तभी निकलेगा जब या तो किसान थकेंगे या सरकार झुकेगी.

इधर, किसान स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक सरकार कानून रद्द नहीं करेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा जबकि उधर, सरकार का भी साफ कहना है कि किसी भी हालत में कानून वापस नहीं होंगे. फिर वार्ता क्यों हो रही है? इसका जवाब बेहद दिलचस्प है, किसानों का कहना है कि हम वार्ता में इसलिए जा रहे हैं कि कल को सरकार यह नहीं कहे कि किसान वार्ता ही नहीं करना चाहते हैं, तो सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि हम किसानों को पूरा महत्व दे रहे हैं. जबकि, हकीक़त यह है कि दोनों पक्ष अपने-अपने समय का इंतजार कर रहे हैं.

सरकार इस समय में अलग-अलग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तरीकों से किसान आंदोलन तोड़ने के लिए किसानों को थकाना चाहती है, तो किसानों को भरोसा है कि 26 जनवरी आते-आते सरकार के तेवर ठंडे पड़ने लगेंगे. अब किसानों की समस्या का समाधान तलाशने के लिए 19 जनवरी 2021 को 10वें दौर की बैठक होगी, परन्तु इसका भी कोई नतीजा निकलेगा, ऐसा लगता नहीं है, क्योंकि की बैठक के दौरान भी किसान नेता इन तीनों क़ानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर ही अड़े रहे.

याद रहे, नौवें दौर की वार्ता से पहले ही किसान नेताओं का कहना था कि उम्मीद नहीं है कि इस बातचीत से कोई समाधान निकलेगा. किसानों और सरकार के बीच नौवें दौर की बातचीत के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज की बैठक भी बेनतीजा रही है. 19 जनवरी को फिर से बैठक होगी.

उनका यह भी कहना है कि हम सिर्फ सरकार से ही बात करेंगे. सरकार जितनी बार बुलाएगी हम आएंगे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के सामने नहीं जाएंगे. हमारी बस दो ही मांगें हैं- पहली ये कि तीनों कानून वापस हों और दूसरी ये कि एमएसपी पर कानून बने! 

टॅग्स :किसान आंदोलनपंजाबपीयूष गोयलनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत