लाइव न्यूज़ :

भारत से बात करने को चीन हुआ तैयार, क्या पाकिस्तान पर बंद करेगा रहमो-करम?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 15:32 IST

पाकिस्तान पर से अमेरिका का साया लगभग उठता-सा नजर आ रहा है और अब वह चीन के ही रहमो-करम पर निर्भर है।

Open in App

-वेदप्रताप वैदिक

भारत में चीन के राजदूत ल्यो झाओहुई ने एक कमाल का प्रस्ताव रख दिया है। उन्होंने एक कूटनीतिक संगोष्ठी में कह दिया कि भारत, पाकिस्तान और चीन - तीनों पड़ोसी राष्ट्र मिलकर एक त्रिपक्षीय बैठक क्यों न रखें? चीनी राजदूत का इस विषय पर मुंह खुला नहीं कि हमारे विदेश मंत्नालय के प्रवक्ता ने एक तीखा जवाब ठोंक दिया। उसने कह दिया कि यह चीनी राजदूत की व्यक्तिगत राय है। चीनी सरकार का इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं आया है। इसके अलावा इस मुद्दे पर भारत की जो बंधी-बंधाई पुरानी टेक है, उसे ही हमारे प्रवक्ता ने दोहरा दिया है अर्थात भारत-पाक मामले द्विपक्षीय हैं। उसमें तीसरे देश का क्या काम है?

प्रवक्ता का यह कहना इस दृष्टि से ठीक है कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती इस्पाती है जबकि भारत-चीन दोस्ती शीशाई है। कभी भी तड़क सकती है और उसमें पहले से कई तड़कनें हैं। चीन का पलड़ा पाकिस्तान की तरफ बरसों से झुका चला आ रहा है। लेकिन यदि चीन वैसी पहल वास्तव में करे तो उस पर गंभीरतापूर्वक विचार करने में कोई हानि नहीं है। यह तो आप मानकर चलिए कि चीन कश्मीर के अलगाव की बात का खुला समर्थन कभी नहीं करेगा, क्योंकि उसके तिब्बत, सिक्यांग और इतर मंगोलिया की समस्याएं कश्मीर से भी अधिक गंभीर और अधिक पुरानी हैं।

राजना‌थ सिंह ने गृह सचिव से ली बार्डर के हालात की ग्राउंड रिपोर्ट, की उच्चस्तरीय बैठक

यह भी सच है कि पाकिस्तान पर से अमेरिका का साया लगभग उठता-सा नजर आ रहा है और अब वह चीन के ही रहमो-करम पर निर्भर है। यदि चीन उसे समझाएगा तो शायद उसकी बात उसके गले उतर जाए। यदि भारत-पाक संबंध सामान्य हो जाएं तो पाकिस्तान तो अधिक सबल और समृद्ध हो ही जाएगा, भारत की इतनी उन्नति हो सकती है कि भारत और चीन मिलकर 21 वीं सदी को सचमुच एशिया की सदी बना सकते हैं।

(वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा!