लाइव न्यूज़ :

Haryana-Maharashtra Assembly Elections: चुनावी रेवड़ियों से लोकतंत्र का कितना भला होगा?, ‘मुफ्तखोरी’ की आलोचना नहीं...

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: November 28, 2024 05:20 IST

Haryana-Maharashtra Assembly Elections: चुनाव-परिणाम का विश्लेषण करने वाले जिस एक बात पर सहमत दिखाई देते हैं वह यह है कि इन रेवड़ियों ने परिणामों पर निर्णायक प्रभाव डाला है.

Open in App
ठळक मुद्देरेवड़ियां बांटना कोई नई बात नहीं है. लड़कियों को साइकिलें बांटने से हुई थी.इस ‘मुफ्तखोरी’ की आलोचना नहीं हुई.

Haryana-Maharashtra Assembly Elections: किसको किसने कितनी रेवड़ियां बांटीं, यह सवाल भले ही किसी लंबी-चौड़ी गणना की अपेक्षा करता हो, पर यह बात सब मान रहे हैं कि हाल के चुनावों में खूब रेवड़ियां बंटीं. नहीं, मैं चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाता को चुपचाप बांटे जाने वाले रुपयों की बात नहीं कर रहा, मैं बात उन रेवड़ियों की कर रहा हूं जिन्हें बांटने वाले लंबी-चौड़ी घोषणाओं के साथ बांटते हैं. चुनाव-परिणाम का विश्लेषण करने वाले जिस एक बात पर सहमत दिखाई देते हैं वह यह है कि इन रेवड़ियों ने परिणामों पर निर्णायक प्रभाव डाला है.

यह रेवड़ियां बांटना कोई नई बात नहीं है. शायद इसकी शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य की लड़कियों को साइकिलें बांटने से हुई थी. फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो बिजली, पानी आदि मुफ्त बांटकर जैसे एक नई परंपरा ही शुरू कर दी थी रेवड़ियां बांटने की. बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में तो यह काम प्रतिस्पर्धा की तरह हुआ.

ऐसा नहीं है कि इस ‘मुफ्तखोरी’ की आलोचना नहीं हुई. मतदाता को आर्थिक सहायता देने की इस प्रथा की आलोचना स्वयं प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं. शायद इस तरह मतदाता को रिझाने की कोशिश को रेवड़ियां बांटने की संज्ञा भी उन्होंने ही दी थी. यूं तो चुनाव घोषणापत्रों में जो वादे किए जाते हैं, उन्हें भी मतदाता को दी जाने वाली रिश्वत कहा जा सकता है, पर नगद राशि बांटने को किसी और तरह से नहीं समझाया जा सकता. रेवड़ियां बांटने वाले इस रिश्वत को कल्याणकारी राज्य के अनुरूप आचरण बताते हैं.

हम भले ही आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक व्यवस्था बनने का दावा करते हों, पर इस हकीकत से मुंह नहीं चुराया जा सकता कि आज हमारे देश की अस्सी प्रतिशत आबादी को सरकार की ओर से मुफ्त अनाज देकर उसका पेट भरा जा रहा है. यह तथ्य यही बताता है कि गरीबी हटाओ के सारे दावों और वादों के बावजूद आज भी स्वतंत्र भारत का नागरिक अपने श्रम से अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने लायक नहीं बन पाया है. आजादी के शुरुआती सालों में तो यह बात फिर भी समझ आती थी कि नया देश नई चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है.

हालात सुधारने में वक्त लगेगा, पर आजाद  होने के सत्तर-अस्सी साल बाद भी यदि देश की जनता रेवड़ियों से रिझाई जा सकती है तो इसका सीधा-सा मतलब यही है कि हमारी नीतियों-रीतियों में कहीं कुछ गंभीर गड़बड़ है. हमारी त्रासदी यह भी है कि गड़बड़ी का पता लगाने और उसे ठीक करने की ईमानदार कोशिश करने के बजाय हम रेवड़ियां बांटकर कर काम चलाना चाहते हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024चुनाव आयोगझारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा