लाइव न्यूज़ :

Constitution of India: संविधान सर्वोपरि, उसी आलोक में बढ़ना होगा आगे?,  75 साल पहले बनाया था, समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के आधार पर...

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: February 3, 2025 05:49 IST

Constitution of India samvidhan: हमारा भारत सबका रहेगा–यहां शासन में धर्म का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा, हर नागरिक अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्म का पालन करते हुए यहां शान से जी सकेगा.

Open in App
ठळक मुद्देतब सब इस बात से सहमत थे. हिंदू-राष्ट्र की आवाजें तब भी उठी थीं.आवाजों के बावजूद हमारा भारत एक पंथ-निरपेक्ष राष्ट्र ही है.ग्रंथों से ऊपर स्थान दिया गया है. हमारी धार्मिक आस्था कुछ भी हो सकती है.

Constitution of India samvidhan: पूरे 75 साल पहले हमने अपने लिए एक संविधान बनाया था. समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के आधार पर अपने भविष्य की एक राह चुनी थी हमने. यह सही है कि 1947 में हुए देश के विभाजन का आधार धर्म ही था, पर इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि हमारे संविधान निर्माताओं ने स्वतंत्र भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था. देश के चुने हुए मनीषियों ने गहन-गंभीर विचार के बाद यह निर्णय लिया था कि भारत से अलग होने वाला हिस्सा भले ही स्वयं को किसी धर्म-विशेष की भूमि घोषित करे, हमारा भारत सबका रहेगा–यहां शासन में धर्म का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा, हर नागरिक अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्म का पालन करते हुए यहां शान से जी सकेगा.

ऐसा नहीं है कि तब सब इस बात से सहमत थे. हिंदू-राष्ट्र की आवाजें तब भी उठी थीं, और पिछले 75 साल के दौरान भी उठती रही हैं. धर्म के नाम पर राजनीति भी होती रही है, पर विविधता में एकता का महान उदाहरण बना रहा है हमारा देश. असहमति  की कुछ आवाजों के बावजूद हमारा भारत एक पंथ-निरपेक्ष राष्ट्र ही है.

ऐसे में महाकुंभ में एकत्र हुए कुछ लोगों द्वारा हिंदू राष्ट्र का संविधान घोषित किया जाना चर्चा और चिंता का विषय होना चाहिए. हर 26 जनवरी को हम अपना गणतंत्र दिवस मनाते हैं. 75 साल पहले इसी दिन हमने अपने लिए एक संविधान बनाया था, जिसे सब धर्म ग्रंथों से ऊपर स्थान दिया गया है. हमारी धार्मिक आस्था कुछ भी हो सकती है.

हम किसी भी पूजा-पद्धति से अपने आराध्य का स्मरण कर सकते हैं, लेकिन हमने इस बात को भी माना और स्वीकारा था कि हमारे भारत में धर्म के आधार पर किसी को भी ऊंचा या नीचा स्थान नहीं दिया जाएगा. न शासन में धर्म की दखलंदाजी होगी, न ही धार्मिक क्रिया-कलाप में शासन किसी तरह का हस्तक्षेप करेगा.

एक पंथ-निरपेक्ष राष्ट्र के रूप में हमने दुनिया के सामने एक आदर्श व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया था. यह पंथ-निरपेक्षता हमारी पहचान और विशेषता है. ऐसे में किसी कथित हिंदू-राष्ट्र के संविधान के प्रारूप को जारी किया जाना, धर्माचार्यों  से उसका समर्थन करवाना  चिंता की बात है. 140 करोड़ भारतीयों का यह देश वस्तुतः विभिन्न धर्मों का एक खूबसूरत गुलदस्ता है.

हमारा भारत दुनिया का अकेला राष्ट्र है जहां लगभग सभी धर्मों को मानने वाले एक साथ मिलकर रह रहे हैं. यह देश हम सबका है. हम सबको अधिकार है कि हम स्वयं को इस महान देश का समान अधिकारों वाला नागरिक समझें, उसी के अनुरूप आचरण करें और हम सबका कर्तव्य है कि हम इस देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए ईमानदार प्रयास करते रहें.

टॅग्स :संविधान दिवसभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा