लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ ऊर्जा से होगी बेशुमार बचत, हर साल 78 मिलियन टन कोयले के इस्तेमाल को टाल सकता है भारत

By निशांत | Updated: January 25, 2023 10:48 IST

Open in App

भारत ने वर्ष 2025 तक 76 गीगावॉट यूटिलिटी स्केल सौर और पवन बिजली उत्पादन क्षमता विकसित करने की योजना बनाई है. इससे भारत 19.5 बिलियन डॉलर (1588 बिलियन रुपए) बचा सकता है. ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर के ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है.

ग्लोबल सोलर पावर ट्रैकर और ग्लोबल विंड पावर ट्रैकर के आंकड़ों के हिसाब से भारत को संभावित रिन्यूएबल ऊर्जा क्षमता के मामले में शीर्ष सात देशों में रखा गया है. अगर यह उम्मीद साकार हुई तो भारत हर साल लगभग 78 मिलियन टन कोयले के इस्तेमाल को टाल सकता है.

भारत की सालाना बचत और भी ज्यादा हो सकती है, बशर्ते कोयले को हटाकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाया जाना देश की आकांक्षाओं से मेल खाता हो. भारत ने वर्ष 2030 तक 420 गीगावॉट सौर एवं पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है. इससे कोयले से बनी बिजली का उत्पादन टालने से 58 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बचत होगी और वर्ष 2030 तक कुल बचत 368 बिलियन डॉलर हो जाएगी.

अगर भारत अपनी सभी पूर्व निर्धारित सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं को पटरी पर लाता है तो मोटे तौर पर इसकी लागत 51 बिलियन डॉलर होगी. मगर ऐसा करने से होने वाली 19.5 बिलियन डॉलर की सालाना बचत से भारत इस लागत को महज ढाई साल में ही वसूल कर सकता है.

भारत वैश्विक स्तर पर संभावित संपूर्ण यूटिलिटी स्केल सोलर पावर में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है. इस मामले में वह चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से ही पीछे है. इसके अलावा पवन ऊर्जा की संभावित क्षमता के मामले में वह दुनिया में 17वें पायदान पर है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2023 में दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और लगातार यौन शोषण करता रहा सरकारी अधिकारी अप्पू कुमार, दवा देकर कई बार कराई गर्भपात, मना करने पर सिगरेट से शरीर को दागा

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतपटना के गुलजारबाग में स्थापित की जायेगी 108 फीट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतपुलगांव केंद्रीय आयुध डिपो में फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा, सूबेदार मेजर की मौत

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा