लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कांग्रेस की हार से विपक्षी गठबंधन पर ग्रहण

By राजकुमार सिंह | Updated: December 8, 2023 10:03 IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हालत ‘माया मिली न राम’ वाली हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हालत ‘माया मिली न राम’ वाली हो गई हैमध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुकाबला भी करती नजर नहीं आई?बेशक भाजपा के बाद दूसरा बड़ा दल कांग्रेस ही है लेकिन दोनों की सीटों में भारी अंतर है

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हालत ‘माया मिली न राम’ वाली हो गई है। मिजोरम में तो 22 साल शासन करनेवाली कांग्रेस मात्र एक सीट पर सिमट गई, तेलंगाना में उसे शानदार जीत मिली है, लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की हार बहुत बड़ी है। कांग्रेस से जीत न सही, बराबर की टक्कर की उम्मीद अवश्य थी।

आखिर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में तीनों राज्यों में उसने भाजपा से सत्ता छीन ली थी। 15 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के चलते मध्य प्रदेश में तो कमलनाथ सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमश: अशोक गहलोत और भूपेश बघेल सरकारों ने अपना कार्यकाल पूरा किया फिर ऐसा क्यों हुआ कि इन तीनों राज्यों में कांग्रेस मुकाबला भी करती नजर नहीं आई?

बेशक भाजपा के बाद दूसरा बड़ा दल कांग्रेस ही बनी पर दोनों की सीटों के बीच फासला बहुत कुछ कहता है। बिना सीएम चेहरा पेश किए ही भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय स्वाभाविक ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जो मुख्य रणनीतिकार और स्टार कैंपेनर भी रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमेशा की तरह कुशल चुनाव प्रबंधन से उस रणनीति को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऐसे में स्वाभाविक सवाल कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी-जवाबदेही को लेकर उठ रहे हैं

दरअसल तमाम अटकलों के बावजूद, मोदी की रणनीति और शाह के प्रबंधन के मुताबिक भाजपा जहां तीनों राज्यों में कमोबेश एकजुट चुनाव लड़ती दिखी, वहीं कांग्रेस दिशाहीन और बिखरी हुई। बताया जाता है कि गहलोत, बघेल और कमलनाथ ने राहुल-प्रियंका गांधी के अलावा किसी कांग्रेस नेता की सुनी तक नहीं। राहुल-प्रियंका को लोग सुनने-देखने तो आए, पर उनकी बातों से प्रभावित होकर वोट नहीं दिया।

लोकसभा के लिए 65 सांसद चुननेवाले इन तीनों राज्यों में शर्मनाक हार के बाद अब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में भी कांग्रेस की संभावनाओं को ग्रहण के संकेत मिल रहे हैं। कई-कई क्षत्रपों की अनुपलब्धता के चलते छह दिसंबर की बैठक टालनी पड़ी, पर जब भी बैठक होगी, चुनाव वाले राज्यों में पहले सीटों के बंटवारे से परहेज और फिर भाजपा को टक्कर न दे पाने पर सवाल उठेंगे ही, जिनका कांग्रेस के पास तर्कसम्मत जवाब नजर नहीं आता।

टॅग्स :कांग्रेसBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?