लाइव न्यूज़ :

भीड़ और भगदड़: बेंगलुरु में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन?, 18 साल से आईपीएल जीतने का सपना देख रही आरसीबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2025 05:22 IST

Bengaluru Stampede: स्टेडियम के आसपास एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए, भगदड़ मच गई और 11 खेल प्रेमियों की जान चली गई.

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक समारोह हो या फिर जश्न समारोह, हमने भीड़ जुटाना सीख लिया है. आरसीबी पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है. यह क्या काफी है? शिकार बनकर मौत का निवाला बन गए उनके दर्द को कौन दूर करेगा.

किरण चोपड़ा

कोई भी आयोजन हो, वहां भीड़भाड़ होना एक आम बात है. हाल ही में हमने देखा कि पिछले 18 साल से आईपीएल जीतने का सपना देख रही आरसीबी की टीम ने ट्राफी जीत ली. स्वाभाविक है कि आरसीबी के फैंस के लिए यह एक खुशी का मौका था. अब जश्न मनाना भी जरूरी था. यह टीम दक्षिण भारत के सबसे सुरक्षित राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से जुड़ी है. वहां के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जश्न समारोह से पहले शहर में विक्टरी परेड थी लेकिन स्टेडियम के आसपास एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए, भगदड़ मच गई और 11 खेल प्रेमियों की जान चली गई.

कोई सामाजिक समारोह हो या फिर जश्न समारोह, हमने भीड़ जुटाना सीख लिया है. जिनके लिए भीड़ जुटती है वो तो स्टार होेते हैं लेकिन हमने भीड़ को कंट्रोल करना नहीं सीखा. बेंगलुरु की बात करें तो राज्य सरकार ने वहां पुलिस कमिश्नर और कुछ बड़े अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. चैम्पियन आरसीबी पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है. यह क्या काफी है?

जिन परिवारों के 11 सदस्य भगदड़ का शिकार बनकर मौत का निवाला बन गए उनके दर्द को कौन दूर करेगा. हालांकि बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिजनों को आरसीबी ने 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है. यह मानवता का एक उदाहरण तो हो सकता है लेकिन जिन लोगों के यहां मौत हुई है उनके गम की भरपाई नहीं हो सकती.

जहां 40-50 हजार की जगह हो वहां तीन या चार लाख लोग नहीं उमड़ने चाहिए. आखिरकार व्यवस्था और जिम्मेवारी तो बनती है. वह कर्नाटक सरकार हो या कोई अन्य प्रशासन हो, आपको उचित व्यवस्था करनी ही होगी. हमारे देश में चाहे कुंभ का मेला हो या अन्य धार्मिक आयोजन, भीड़ उमड़ती है और कई बार भगदड़ मचने की खबरें सुर्खियां बनती हैं.

कुल मिलाकर इस प्रवृत्ति पर रोक जरूरी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे मौकों पर जाने से ही बचना चाहिए क्योंकि आज के जमाने में सब सुविधाएं टीवी पर मिल जाती हैं. लेकिन धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक या फिर खेल आयोजनों के प्रति लोग अपने प्रेम, अपनी दीवानगी, अपने जुनून को रोक नहीं पाते.

इस मामले में माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को भीड़भाड़ में जाने से बचाएं. सारा आईपीएल भीषण गर्मी में चला है, हालांकि देश में कभी हॉट वेदर टूर्नामेंट चला करते थे. गर्मियों में और भी आयोजन चलते हैं. पूरे आईपीएल के दौरान लोगों की भीड़ स्टेडियमों में उमड़ती रही. अगर भीड़ ही सफलता का पैमाना है तो सुरक्षा भी बहुत जरूरी है.

इस हादसे से एक सबक लिया जाना चाहिए और भविष्य में कभी भी खेल आयोजन के अलावा अन्य सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों में भी भीड़ बेकाबू न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि भावनाओं का सैलाब अगर कंट्रोल में रहे तो अच्छा है. उम्मीद की जानी चाहिए कि भविष्य में ऐसे हादसे होने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

टॅग्स :आईपीएल 2025रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

क्रिकेटहार से परेशान अजिंक्य रहाणे, 10वें स्थान पर केकेआर?, गेंदबाजी के कारण 1200000 रुपये का जुर्माना, चौथे मैच में हार

क्रिकेटCSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 में दूसरी जीत, केकेआर को 32 रनों से हराया