हार से परेशान अजिंक्य रहाणे, 10वें स्थान पर केकेआर?, गेंदबाजी के कारण 1200000 रुपये का जुर्माना, चौथे मैच में हार

संजू सैमसन (32 गेंद में 48 रन) और आयुष म्हात्रे (17 गेंद में 38 रन) ने पावरप्ले में चेन्नई को दो विकेट पर 72 रन तक पहुंचा दिया था जिसकी मदद से टीम ने पांच विकेट पर 192 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 10:57 IST2026-04-15T10:52:20+5:302026-04-15T10:57:13+5:30

Ajinkya Rahane upset defeat, KKR in 10th place fined Rs 1200000 due bowling lost 4th match also | हार से परेशान अजिंक्य रहाणे, 10वें स्थान पर केकेआर?, गेंदबाजी के कारण 1200000 रुपये का जुर्माना, चौथे मैच में हार

file photo

googleNewsNext
Highlightsटीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया जो पांच मैचों में चौथी हार है।

चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर को मंगलवार को खेले गए इस मैच में 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसकी टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

सबसे निचले पायदान पर काबिज केकेआर का इस सीजन में बिना जीत का सिलसिला जारी रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 22 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। 

इसमें आगे कहा गया है, "चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।" विज्ञापन केकेआर का अगला मैच शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होगा।

अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। स्पिनर नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया जो पांच मैचों में उसकी चौथी हार है।

संजू सैमसन (32 गेंद में 48 रन) और आयुष म्हात्रे (17 गेंद में 38 रन) ने पावरप्ले में चेन्नई को दो विकेट पर 72 रन तक पहुंचा दिया था जिसकी मदद से टीम ने पांच विकेट पर 192 रन बनाये। वहीं केकेआर जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सके।

Open in app