स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को इस साल की दूसरी तिमाही के लिए राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) में शामिल किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 14:48 IST2026-04-15T14:47:25+5:302026-04-15T14:48:35+5:30

India’s T20 World Cup-winning stars Abhishek Sharma and Axar Patel notable additions NADA Registered Testing Pool replaced Smriti Mandhana and Shreyas Iyer | स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

file photo

googleNewsNext
Highlightsअभिषेक और अक्षर ने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है।जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं।एथलेटिक्स खिलाड़ियों की संख्या 118 थी, जो अब बढ़कर 134 हो गई है।

नई दिल्लीः भारत के टी20 विश्व कप विजेता सितारे अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) में शामिल किया गया है। आरटीपी में शामिल 348 खिलाड़ियों की नवीनतम सूची में अभिषेक और अक्षर ने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है।

इन सभी खिलाड़ियों को डोपिंग रोधी एजेंसी को अपने ठिकाने की जानकारी देनी होगी और प्रतिदिन एक निश्चित समय में परीक्षण के लिए उपलब्ध रहना होगा। तीन बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में विफल रहने को डोपिंग उल्लंघन माना जाता है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं।

पिछले साल ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीतने वाली महिला टीम से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर के साथ इस सूची में बनी हुई हैं। कुल मिलाकर NADA द्वारा इस सूची में 14 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। पिछले NADA RTP में एथलेटिक्स खिलाड़ियों की संख्या 118 थी, जो अब बढ़कर 134 हो गई है।

इसमें स्टीपलचेज़र अविनाश साबले, हर्डलर ज्योति याराजी, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर जैसे सभी प्रमुख नाम शामिल हैं। लॉन्ग जम्पर शैली सिंह और एम श्रीशंकर, साथ ही डिस्कस थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह तूर को भी शामिल किया गया है।

इस सूची में तीन तीरंदाज हैं। अनुभवी दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और प्रसिद्ध पैरा-आर्चर शीतल देवी। हॉकी से वरिष्ठ खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ-साथ महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सविता पुनिया और नवनीत कौर भी शामिल हैं।

बैडमिंटन की आठ सदस्यीय टीम में पी वी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इस सूची में 22 मुक्केबाज हैं, जिनमें विश्व पदक विजेता निकहत ज़रीन, निशांत देव और जैस्मीन लैंबोरिया के साथ-साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन प्रमुख हैं।

 

 

Open in app