HighlightsRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य
RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल का 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और इसका फायदा भी मिला, लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। एडन मारक्रम 12 रन, कप्तान ऋषभ पंत 1 रन, निकोलस पूरन 1 रन, आयुष बदोनी ने 38 रन की पारी खेली, अब्दुल समद 0, मुकुल चौधरी 39 रन, जॉर्ज लिंडे 7 रन, मोहम्मद शमी 0, आवेश ख़ान 1 और दिग्वेश राठी 0, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 146 रनों का स्कोर बनाया। पहली पारी में मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, बीच के ओवरों में विकेट लगातार गिरते रहे कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रसिख डार और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पाए और विकेट गिरते रहे।