लाइव न्यूज़ :

Driver Traffic Rules: यातायात नियमों को लेकर बरती जा रही लापरवाही बेहद चिंताजनक, चालान काटना ही नहीं, सख्ती से वसूलना भी महत्वपूर्ण

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 15, 2024 11:12 IST

Driver Traffic Rules: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में मोटर चालकों द्वारा अपने ई-चालान का भुगतान ही नहीं किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे मोटर चालक शायद यही मानकर चलते हैं कि लोक अदालत का नोटिस आएगा तो सेटलमेंट कर लेंगे! वाहन का ई-चालान होने का पता ही तब चल पाता है जब उनके पास अदालत का नोटिस आता है. वाहन चालकों को उनके ई-चालान का मैसेज अनिवार्य रूप से मिले.

Driver Traffic Rules: वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों को लेकर बरती जा रही लापरवाही निश्चित रूप से बेहद चिंताजनक है. जैसा कि नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल ने नागपुर में मंगलवार को लोकमत भवन में लोकमत समूह से बात करते हुए बताया, अकेले महाराष्ट्र में ही 4200 करोड़ से ज्यादा के चालान पेंडिंग पड़े हैं.  यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में मोटर चालकों द्वारा अपने ई-चालान का भुगतान ही नहीं किया जा रहा है.

अधिकांश मोटर चालक शायद यही मानकर चलते हैं कि लोक अदालत का नोटिस आएगा तो सेटलमेंट कर लेंगे! हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि अनेक वाहन चालकों को अपने वाहन का ई-चालान होने का पता ही तब चल पाता है जब उनके पास अदालत का नोटिस आता है. इसलिए इस बात की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए कि वाहन चालकों को उनके ई-चालान का मैसेज अनिवार्य रूप से मिले.

वैसे वाहन चालक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने ई-चालान का पता लगा सकते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश लोगों में इतनी जागरूकता ही नहीं है कि वे इतनी जहमत उठाएं. भारी संख्या में लंबित ई-चालान को संभालना भी यातायात पुलिस के लिए कम सिरदर्द नहीं होता.

शायद यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि पिछले साल अक्तूबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में 17 लाख से ज्यादा लंबित ट्रैफिक चालान माफ करने का फैसला किया था. यही नहीं बल्कि इसके पहले पहले भी राज्य सरकार ने दिसंबर 2016 से दिसंबर 2021 के बीच जारी किए गए करीब 30000 चालान रद्द कर दिए थे.

लेकिन चालान रद्द करना समस्या का कोई हल नहीं है क्योंकि इससे जो वाहन चालक पहले चालान भर चुके होते हैं, वे अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते हैं. इसके अलावा भविष्य में जिन वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई होती है, उनमें से कई आगे रद्द की उम्मीद में भी चालान भरने से कतराते हैं.

ई-चालान की शुरुआत होने पर उम्मीद जताई जा रही थी कि इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और लोग यातायात पुलिस की मौजूदगी के बिना भी यातायात नियमों का पालन करेंगे, क्योंकि सड़कों पर लगे कैमरों के जरिये यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों चालकों को ई-चालान भेजे जाने का डर रहेगा.

लेकिन नागरिकों की लापरवाही के कारण इतनी अच्छी योजना पूरी तरह से कारगर नहीं हो पा रही है. नागपुर के सीपी सिंगल का कहना बिल्कुल सही है कि नागरिकों को खुद सजग होकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. आखिर सड़क दुर्घटना में जो घायल होता है या जिसकी मौत होती है वह कोई आम नागरिक ही तो होता है! इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए.

लेकिन यह भी सच है कि कुछ लोगों का विवेक इतना कमजोर होता है कि वे दंड की भाषा ही समझते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की चुस्त व्यवस्था भी करनी होगी, क्योंकि लापरवाह लोगों की लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल कोई और होता है या किसी की जान जाती है.

 

टॅग्स :ट्रैफिक नियमTraffic PoliceTraffic Police and Public Works Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारतसावधान दिल्लीवाले! चालान भरने में हुई 45 दिन की देरी, तो लगेगा भारी जुर्माना, पढ़ लें यह जरूरी नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स