लाइव न्यूज़ :

Bihar: खगड़िया में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौत; 4 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 12:15 IST

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए

Open in App

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महेशखूंट पुलिस थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई।

थाना प्रभारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी...जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुमार ने कहा, ‘‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और अधिकारी ट्रैक्टर के चालक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जो फरार है।’’

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार ये सभी लोग झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस बंदेहरा गांव लौट रहे थे और मतृक तथा घायल सभी एक ही परिवार के थे।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."