लाइव न्यूज़ :

प्रीमियर बैडमिंटन लीग:स्मैश मास्टर्स को हराकर अवध वारियर्स दूसरे स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Published: January 05, 2019 5:29 AM

प्रीमियर बैडमिंटन लीग के मौजूदा सीजन में स्मैश मास्टर्स की यह लगातार दूसरी हार है।

Open in App

अहमदाबाद: दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी सोन वान हो ने पूर्व विश्व चैम्पियन विक्टर एक्सलसेन को पराजित किया जिसकी बदौलत अवध वारियर्स ने शुक्रवार को यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे चरण में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को शिकस्त दी। 

दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी बेईवेन झांग ने भी अपना ट्रंप मैच जीत लिया जिससे अवध की टीम ने इस सत्र के चौथे मुकाबले में तीसरी जीत दर्ज की। यह स्मैश मास्टर्स की लगातार दूसरी हार है। 

कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो ने एक्सलसेन को 15-7 8-15 15-10 से हराकर सत्र में तीसरी हार का स्वाद चखाया। इससे पहले बेईवेन झांग ने ट्रंप मैच में अहमदाबाद की कर्स्टी गिलमौर को 10-15 15-11 15-11 से पराजित किया। 

पुरूष युगल मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा जिसमें अवध के ली यांग और माथियास क्रिस्टियनसेन ने अहमदाबाद के सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और नंदगोपाल किदाम्बी को 15-12, 10-15, 15-8 से मात दी।

टॅग्स :प्रीमियर बैडमिंटन लीग
Open in App

संबंधित खबरें

बैडमिंटनप्रीमियर बैडमिंटन लीग: बेंगलुरू रैप्टर्स बना चैम्पियन, मुंबई रॉकेट्स को फाइनल में 4-3 से हराया

बैडमिंटनप्रीमियर बैडमिंटन लीग: मुंबई राकेट्स सेमीफाइनल में, बेंगलुरू रैपटर्स ने नॉर्थ ईस्टर्न वारियर्स को हराया

बैडमिंटनप्रीमियर बैडमिंटन लीग: इवानोव-शेट्टी और जार्सफेल्ट ने दिलायी पुणे को पहली जीत, नॉर्थ ईस्टर्न ने दिल्ली को हराया

बैडमिंटनप्रीमियर बैडमिंटन लीग: अहमदाबाद की जीत में चमके लियु और गिलमर, दिल्ली को हराया

बैडमिंटनप्रीमियर बैडमिंटन लीग: सिंधु की हार के बावजूद हैदराबाद हंटर्स ने 3-1 की बनाई बढ़त

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला