लाइव न्यूज़ :

Tata Motors ने बंद किया Nano का प्रोडक्शन, सिर्फ ऑर्डर पर होगी उपलब्ध

By सुवासित दत्त | Published: July 12, 2018 3:42 PM

जल्द ही हमें Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिलेगा।

Open in App

देश की प्रतिष्ठित कार कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार Tata Nano को 10 साल पहले भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। ये टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' थी। रतन टाटा देश को एक लखटकिया कार देना चाहते थे। लेकिन, 10 साल बाद ही इस कार का बाज़ार सिमट गया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Tata Nano का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। हालांकि, ये कार कार अब ऑर्डर बेसिस पर तैयार की जाएगी।

Confirmed: Tata Harrier होगा HX5 एसयूवी का ऑफिशियल नाम, अगले साल होगी लॉन्च

गिरते सेल्स ग्राफ और घटती लोकप्रियता की वजह से कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। जून 2018 में Tata Nano के सिर्फ 1 यूनिट को ही तैयार किया गया था। 'Emotional Connect' का हवाला देते हुए कंपनी ने  बीते कई महीनों से इस कार का प्रोडक्शन कर रही थी लेकिन, अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। Tata Nano की कीमत 2.25 लाख रुपये से लेकर 3.20 लाख रुपये के बीच थी। ये कार ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व की सबसे सस्ती कार थी। हालांकि, कंपनी ने ये साफ किया है कि अभी Tata Nano को 'Discontinue' नहीं किया गया है।

Tata Tigor Buzz स्पेशल एडिशन भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 5.68 लाख रुपये से शुरू

जल्द ही हमें Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिलेगा। Tata Nano को कंपनी के सानंद, गुजरात स्थित प्लांट में तैयार किया जाता है। इसी प्लांट में Tata Tiago और Tata Tigor का प्रोडक्शन किया जाता है। Tata Nano का प्रोडक्शन बंद होने के बाद कंपनी Tiago और Tigor का प्रोडक्शन बढ़ा सकती है।

टॅग्स :टाटा मोटर्सटाटा नैनोरतन टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइन 3 शेयरों ने किया मालामाल, निवेशकों को 1 साल में मिला बंपर रिटर्न

कारोबाररतन टाटा हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, सोशल मीडिया पर खुद दी इसकी जानकारी

कारोबारटीसीएस ने 2000 से अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर का दिया आदेश, कर्मचारी संघ ने रोजगार मंत्रालय को पत्र लिखकर की दखल देने की मांग

कारोबारSingur Land Case: ऐतिहासिक सिंगुर फैसले में बंगाल को टाटा को ₹766 करोड़ का भुगतान करने का दिया गया आदेश

कारोबारमहाराष्ट्रः प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित हुए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, पुरस्कार देने घर पर पहुंचे सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस और पवार

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें