महाराष्ट्रः प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित हुए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, पुरस्कार देने घर पर पहुंचे सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस और पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2023 08:24 PM2023-08-19T20:24:59+5:302023-08-19T20:26:17+5:30

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

Maharashtra Veteran industrialist Ratan Tata honored first 'Udyog Ratna' award CM Shinde, Deputy CM Fadnavis and ajit Pawar arrived at home to give award | महाराष्ट्रः प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित हुए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, पुरस्कार देने घर पर पहुंचे सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस और पवार

photo-lokmat

Highlightsसभी क्षेत्रों में टाटा समूह का गहन योगदान है।टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कारोबार करता है। टाटा का मतलब ‘भरोसा’ है।

मुंबईः दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने ‘टाटा संस’ के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को यह पुरस्कार दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर प्रदान किया।

पुरस्कार में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का गहन योगदान है। टाटा का मतलब ‘भरोसा’ है।’’ टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कारोबार करता है। 

Web Title: Maharashtra Veteran industrialist Ratan Tata honored first 'Udyog Ratna' award CM Shinde, Deputy CM Fadnavis and ajit Pawar arrived at home to give award

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे