लाइव न्यूज़ :

IRS Officer Arrested: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध आत्महत्या के बाद आईआरएस अधिकारी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 28, 2024 08:39 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया हैआईआरएस अधिकारी सौरभ मीना बीते तीन साल से मृतका शिल्पा गौतम के साथ लिव इन रिश्ते में थेमृतका शिल्पा गौतम बीएचईएल में डिप्टी मैनेजर थीं, घटना के वक्त सौरभ उसी अपार्टमेंट में मौजूद थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें 25 मई की शाम को सूचना मिली कि नोएडा सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर ली गई है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो उसे पता चला कि आईआरएस अधिकारी सौरभ मीना बीते तीन साल से मृतका शिल्पा गौतम के साथ लिव इन रिश्ते में थे और दोनों एक साथ रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कथित आत्महत्या करने वाली शिल्पा गौतम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्यरत थी, जबकि आईआरएस अधिकारी सौरभ मीणा आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

पुलिस ने शिल्पा के माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज की। माता-पिता का दावा है कि शिल्पा, सौरभ से शादी करने के लिए कहती थी, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे और सौरभ उसे पीटता था।

मृतका के माता-पिता से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आयकर अधिकारी सौरभ मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में यह घटना के वक्त सौरभ अपार्टमेंट में मौजूद थे।

घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार 25 मई की शाम पुलिस को लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, "पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर, सौरभ को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।"

टॅग्स :आत्मघाती हमलाआत्महत्या प्रयासनॉएडाIRS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी