लाइव न्यूज़ :

BMW G310R और G310GS की बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: June 06, 2018 2:54 PM

BMW G310R और G310GS की बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप BMW Motorrad के ज़रिए होगी।

Open in App

BMW Motorrad ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल BMW G310R और BMW G310 GS की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों बाइक्स की बुकिंग 8 जून से शुरू हो जाएगी। इन दोनों बाइक्स को BMW Motorrad की डीलरशिप पर जाकर 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। BMW G310R और G310GS को जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया जाएगा। BMW G310R और G310GS को प्री-बुक करने के लिए ग्राहक www.bmw-motorrad.com पर जा सकते हैं।

नई MINI Countryman ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 34.9 लाख रुपये

इस मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिटेंड विक्रम पावाह ने कहा, 'BMW Motorrad को डिजाइन, परफॉर्मेंस और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। जब कंपनी ने 500 सीसी से कम के सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया तो पूरी इंडस्ट्री के लिए ये बड़ी खबर थी। BMW G310R और G310GS का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा है। इन दोनों बाइक्स को भारतीय सड़कों के अनुरूप तैयार किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि ये दोनों बाइक्स भारत में सफलता की नई ऊंचाई छूएंगी।'

2018 BMW X3 भारत में लॉन्च, कीमत 49.99 लाख रुपये से शुरू

BMW G310R और G310GS की बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप BMW Motorrad के ज़रिए होगी। फिलहाल, दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगलुरु, अहमदाबाद और कोच्ची में कंपनी की ये डीलरशिप ऑपरेशनल है। कंपनी जल्द ही चंडीगढ़ और कोलकाता में भी अपना शोरूम खोलने वाली है।

गौरतलब है कि TVS और BMW ने मिलकर BMW G310R और G310GS को तैयार किया है। इन दोनों बाइक्स में 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 34 बीएचपी का पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूनई बाइकक्रूज़र बाइकटीवीएस अपाचे आरआर 310
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई कारों को लेकर जल्द होगा इंतजार खत्म, अंतरिम बजट 2024 के बाद फरवरी में ये होगी लॉन्च

कारोबारFestive Season Motor Vehicles: 42 दिन के त्योहारी सीजन में मोटर वाहन की कुल बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 3793584, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मांग सबसे अधिक

कारोबारभारत में BMW Z4 रोडस्टर कार लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कारोबारBMW India 2023: बीएमडब्ल्यू ने ने ‘एक्स1 एसड्राइव18आई एम स्पोर्ट’ को बाजार में उतारा, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

कारोबारBMW की क्रूजर बाइक R18 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें