लाइव न्यूज़ :

Vietnam Biggest Fraud Case: इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, 27 बिलियन डॉलर गबन के आरोप में प्रॉपर्टी टाइकून को मृत्युदंड

By आकाश चौरसिया | Updated: April 11, 2024 16:17 IST

Vietnam Biggest Fraud Case: वियतनाम की सबसे अमीर महिला को इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह वाक्या 27 बिलियन डॉलर का है।

Open in App
ठळक मुद्देवियतनाम की प्रॉपर्टी टाइकून को मृत्युदंडउन पर करीब 27 बिलियन डॉलर गबन करने का आरोपउनके साथ 85 अन्य को भी कोर्ट ने दोषी बनाया

Vietnam Biggest Fraud Case: वियतनाम की सबसे अमीर महिला को इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह वाक्या 27 बिलियन डॉलर का है और पिछले कई दिनों से मामले में ट्रायल चल रहा था। केस में तीन चुने हुए जूरी सदस्यों और दो न्यायाधीशों के एक पैनल ने प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फाट के अध्यक्ष ट्रूओंग माई लैन के सभी बचाव तर्कों को खारिज कर दिया, जिन्हें एक दशक से अधिक समय में साइगॉन कमर्शियल बैंक (एससीबी) से नकदी की हेराफेरी का दोषी पाया गया था। 

दक्षिणी व्यापारिक केंद्र हो ची मिन्ह सिटी में मुकदमे के फैसले में कहा गया, "प्रतिवादी के कार्यों ने (कम्युनिस्ट) पार्टी और राज्य के नेतृत्व में लोगों का भरोसा कम कर दिया।" हो ची मिन्ह सिटी में पांच हफ्ते से चले ट्रायल में 85 अन्य को दोषी पाया गया और रिश्वत लेने के आरोप में, बैंक के नियम का उल्लंघन करने पर और पावर का गलत इस्तेमाल करने पर आरोप लगा।  

ट्रूओंग माई लैन पर पहले 12.5 बिलियन डॉलर का आरोप लगा था, लेकिन अभियोजकों ने गुरुवार को कहा कि घोटाले से हुई कुल क्षति अब 27 अरब डॉलर हो गई है, जो देश की 2023 जीडीपी के छह प्रतिशत के बराबर है। इस केस में असाधारण रूप से मृत्युदंड की सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी ट्रूओंग माई लैन और अन्य को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार कार्रवाई के रूप में गिरफ्तार किया था, जिसमें हाल के वर्षों में वियतनाम के व्यापारिक अभिजात वर्ग के कई अधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है।

लैन ने आखिर बार कोर्ट में टिप्पणी कर कहा था कि उन्हें कई बार सुसाइड का ख्याल आ रहा है। देश की मीडिया के अनुसार, उन्होंने कहा कि अपनी हताशा में, मैंने मृत्यु के बारे में सोचा। उन्होंने आगे भी कहा, "मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि मैं इतना मूर्ख थी कि इस बेहद कठिन कारोबारी माहौल, बैंकिंग क्षेत्र में शामिल हो गई, जिसके बारे में मुझे बहुत कम जानकारी है"।

टॅग्स :VietnamBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतवियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गयाजी एयरपोर्ट पर किया स्वागत

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?