लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर अकेले आए नाबालिगों की देखरेख के लिए अमेरिकी संघीय एजेंसी करेगी मदद

By भाषा | Updated: March 14, 2021 10:05 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 14 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन अवैध रूप से मेक्सिको की सीमा पार करके अभिभावकों या किसी वयस्क के बिना अमेरिका आए प्रवासी नाबालिगों की देख-रेख और उनके प्रबंधन के लिए संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) की मदद लेगा।

गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायोरकस ने शनिवार को बताया कि ‘एफईएमए’ अमेरिका की दक्षिण पश्चिम सीमा पर अभिभावकों या किसी वयस्क के बिना अकेले आने वाले नाबालिगों के शरण और उनके स्थानांतरण के लिए सरकार के प्रयासों में मदद करेगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी सीमा पर मेक्सिको से रोजाना सैकड़ों बच्चे अवैध तरीके से आ रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

गृह सुरक्षा विभाग को इन बच्चों को अमेरिका आने के तीन दिन में स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय को सौंपना होता है, ताकि उन्हें उनके आव्रजन मामले सुलझने तक या तो अमेरिका में रह रहे उसके किसी अभिभावक के पास या किसी अन्य उचित व्यक्ति की शरण में भेजा जा सके, लेकिन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के पास उन्हें स्थानांतरित करने की क्षमता नहीं बची है, जिसके कारण बच्चों को लंबे समय तक ‘सीमा गश्त’ सुविधाओं में रखा जा रहा है।

मायोरकस ने कहा कि एफईएमए स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि ‘‘इन बच्चों को उचित स्थान पर रखने की क्षमता में शीघ्र विस्तार करने के हर उपलब्ध विकल्प पर गौर किया जा सके।’’

बाइडन ने अवैध रूप से आने वाले प्रवासी बच्चों को निष्कासित करने की पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति को रद्द कर दिया है, लेकिन प्रवासी परिवारों और वयस्कों का निष्कासन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर