लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने राजनयिकों, दूतावास में अमेरिकी कर्मियों के परिवारों को नेपाल से जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ मई (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास में गैर जरूरी राजनयिकों एवं सभी अमेरिकी कर्मियों के परिवारों को कोरोना नेपाल से जाने की अनुमति दे रहा है।

मंत्रालय ने सभी अमेरिकियों को परामर्श दिया है कि वे नेपाल में यात्रा की अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करें। उसने नेपाल में रह रहे अमेरिकियों से कहा है कि यदि वे हिमालयी देश से जाना चाहते हैं, तो वे दूतावास को इस संबंध में सूचित करें।

मंत्रालय के इन परामर्शों से संकेत मिलता है कि दूतावास अपने नागरिकों को नेपाल से बाहर निकालने के लिए चार्टर्ड विमानों का प्रबंध कर सकता है। नेपाल में अभी वाणिज्यिक उड़ानें प्रतिबंधित हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार के गैर-जरूरी कर्मियों और अमेरिकी सरकार के कर्मियों के परिवारों को स्वेच्छा से नेपाल से जाने की सात मई को अनुमति दी।’’

उसने कहा, ‘‘नेपाल से उड़ान भरने वाली वाणिज्यिक उड़ानें अभी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं। जो अमेरिकी नागरिक नेपाल से जाना चाहते हैं, वे दूतावास को इस संबंध में सूचित कर सकते हैं।’’

नेपाल की सीमा भारत से लगती है, जहां संक्रमण के मामले अत्यंत तेजी से बढ़े हैं। मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी दूतावासों एवं वाणिज्यदूतावासों में अपने गैर जरूरी कर्मियों और अपने कर्मियों के परिवारों के लिए पहले की ‘‘अधिकृत प्रस्थान’’ लागू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...