लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन रात नौ बजे से पहले टीवी पर 'जंक फूड' के विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगाएगा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:54 IST

Open in App

( अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जून ब्रिटेन सरकार ने जंक फूड के विज्ञापन सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी आदि पर प्रसारित करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम अगले साल से लागू होंगे। बच्चों का अस्वास्थ्यकर भोजन से कम से कम सामना हो, इस रोक का यही मकसद है।

इस मुद्दे पर सार्वजनिक सलाह-मशविरा किया गया। ये नियम 2022 के अंत से लागू होंगे। इनके तहत ऐसे खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों पर प्रसारण सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक रोक रहेगी जिनमें वसा, नमक और चीनी (एचएफएसएस) ज्यादा है।

नए नियम टीवी, ब्रिटेन में मांग आधारित कार्यक्रमों पर लागू रहेंगे। इसीके साथ-साथ रोक ऑनलाइन माध्यम पर भी लागू रहेगी। यह बच्चों में मोटापे का मुकाबला करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री जो चर्चिल ने कहा, “ हम बच्चों की सेहत में सुधार और मोटापे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा, “ युवा जो सामग्री देखते हैं, उसका असर उनकी पसंद और आदत पर पड़ता है। बच्चे अधिक वक्त ऑनलाइन बिता रहे है, इसलिए हमने अस्वास्थ्याकर विज्ञापनों से उन्हें बचाने के लिए कदम उठाया है। ये उपाय देश को फिट और सेहतमंद रखने के लिए हमारे रणनीति का एक और हिस्सा है और यह उन्हें खाने के बारे में अच्छी तरह से सोच-समझकर फैसला लेने का मौका देगा।”

यह रोक एचएफएसएस बनाने या बेचने वाले उन सभी कारोबारों पर लागू होगी जिनमें 250 या इससे ज्यादा कर्मी हैं। इसका मतलब है कि छोटे और मध्यम कारोबारी विज्ञापन दे सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला