लाइव न्यूज़ :

स्पेन, अफगानिस्तान से अनुवादकों को निकालेगा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:59 IST

Open in App

मैड्रिड, 13 अगस्त (एपी) स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश उन अफगान अनुवादकों को ‘यथाशीघ्र’ वहां से निकालेगा जिन्होंने अफगानिस्तान में स्पेन की सेना की मदद की थी।

मंत्रालय ने ई-मेल के माध्यम से जारी बयान में कहा कि उसने उन अनुवादकों की पहचान कर ली है जो अफगानिस्तान में खतरा महसूस कर रहे हैं और आने वाले दिनों में उन्हें स्पेन लाने के लिए गृह और विदेश मंत्रालय से मिलकर काम कर रहे हैं।

स्पेन की मीडिया की खबर के मुताबिक करीब 50 अनुवादकों के अपने परिवार के साथ अफगानिस्तान छोड़कर स्पेन आने की उम्मीद है।

वहीं शुक्रवार को इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ‘तालिबान के बढ़त के मद्देनजर’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय से करीबी संपर्क बनाए हुए है।

इटली के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंत्रालय के महासचिव एटोर सेक्वि ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के उप विदेशमंत्री वेंडी शेरमैन से बात की जिन्होंने दोनों देशों के दूतावासों के बीच और द्विपक्षीय स्तर पर भी समन्वय पर सहमति जताई । सेक्वि अफगानिस्तान के पूर्व इतालवी राजदूत रह चके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल